herzindagi
Does Vaseline remove Holi colour

Holi 2024: होली के दौरान फेवरेट कपड़ों पर लग गया है रंग, इन उपायों की मदद से झटपट करें साफ

Holi Colour Stain: होली खेलते वक्त अगर आपके मनपसंद कपड़े पर रंग लग गया हैं तो परेशान की जगह अपनाएं ये आसान तरीके। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-21, 11:03 IST

How to Remove Colour Stain From Clothes: होली के दिन आने में कुछ ही दिन का समय बाकी है। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए  लोग किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते इसके लिए वह नए और पसंदीदा कपड़े खरीदते हैं। होली खेलने के लिए लोग अलग कपड़ा वियर करते हैं। इसके साथ ही होली मीट के अलग कपड़ा पहनना और खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि अगर नए कपड़े में होली का रंग लग जाए तो बड़ा अफसोस होता है। शाम के वक्त अबीर होली का आयोजन किया जाता है। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। ऐसे में सफेद और फेवरेट कपडे़ पर रंग का दाग लग जाने पर उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है।

नींबू का रस

How to clean holi colour stain with lemon

नींबू के रस की मदद से आप कपड़े पर लगे रंग को साफ कर सकती हैं, लेकिन अगर आप सफेद कपड़ों को साफ करना चाहती हैं तो आप नींबू और बेकिंग सोडा  का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले हल्के गुनगुने पानी में डालकर 5-7 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद साबुन की मदद से साफ करें। रंग हल्का होने के बाद इसे नींबू की मदद से साफ करें।

इसे भी पढ़ें- होली खेलते वक्त रखें इन बातों का ख्याल

अल्कोहल की मदद से साफ कर सकती हैं दाग

easy hacks to remove colour stain

अगर कपड़े पर ज्यादा गहरा रंग लग गया है और वह छूटने का नाम नहीं ले रहा है तो इसके लिए अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को पानी में अच्छे से धुलकर रंग को निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में अल्कोहल और उसमें पानी की कुछ बूदें मिलाएं। अब इस घोल को रंग लगे हुए हिस्से पर लगाकर हल्के हाथ से रगड़े।

विनेगर की मदद से करें साफ

how to remove holi colour stain with vinegar

व्हाइट विनेगर की मदद से आप कपड़े पर लगे हुए गुलाल के दाग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले कपड़े को अच्छे से साफ कर लें। साफ करने के बाद एक जग में पानी लेकर उसमें विनेगर मिलाए। विनेगर मिलाने के बाद इस घोल को अच्छे से मिक्स करें। इस घोल में कपड़े को डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद कपड़े को निकालकर रगड़ते हुए साफ पानी में धुलें।

टूथपेस्ट की लें मदद

easy hacks to remove stain

बाजार में मिलने वाले व्हाइट टूथपेस्ट की मदद से कपड़े पर लगे हुए दाग को साफ कर सकती हैं। इसके लिए टूथपेस्ट को रंग वाली जगह पर लगाकर कुछ समय छोड़ने के बाद रगड़ते हुए साफ करें। इस हैक से आप दाग-धब्बों को आसानी से साफ कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-Holi 2024: फर्श पर लगे होली के रंग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।