बाथरूम की टाइलों पर पड़े पानी के दागों से 5 मिनट में छुटकारा पाएं

कठोर पानी के कारण नल, शॉवर, सिंक पर लेयर जमा होती है और समय के साथ बाथरूम की टाइलों पर बदसूरत दाग पड़ जाते हैं। बाथरूम की टाइलों पर भूरे रंग के धब्बे न केवल आपके बाथरूम की सुंदरता को छीन लेते हैं बल्कि उन्हें हटाना भी मुश्किल होता है। इसका कारण यह है कि बाथरूम में रोजाना ढेर सारा पानी जमा रहता है। आप चाहे जितने महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग करें, इन दागों को हटाना लगभग असंभव होता है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति का सामना कर रही हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि आज हम आपके लिए बाथरूम की टाइलों से पानी के कठोर दागों से छुटकारा पाने के कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं।
कैल्शियम और मैग्नीशियम की उच्च सांद्रता पानी को कठोर बनाती है। जब आपके बाथरूम या किसी अन्य हिस्से का पानी वाष्पित हो जाता है तो यह बाथरूम की टाइलों पर बहुत पतली परत छोड़ देता है। यह अति पतली कोटिंग, जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम शामिल हैं, शुरू में आपके बाथरूम की सतह पर अदृश्य होता है। लेकिन जब आप नियमित रूप से इस जमाव को साफ नहीं करती हैं, तो हर बार जब आप नहाती हैं तो गंदगी के कण ताजा मिनरल क्रिस्टल के साथ मिल जाते हैं। यह कठोर पानी के जमाव और गंदगी की परत के कारण पूरे बाथरूम में भूरे रंग के धब्बे रह जाते हैं।
कठोर पानी के दाग से कैसे छुटकारा पाएं?
जिद्दी दाग हमेशा दर्द का कारण बनते हैं, वो भी अगर आप उन्हें अपने बाथरूम में पाते हैं, तो आप निश्चित रूप से इसे पसंद नहीं करेंगी और उन्हें साफ करना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन अब नहीं, इस आर्टिकल में कठोर पानी के दागों को साफ करने के लिए जादुई नुस्खे दिए गए हैं। बाथरूम में पानी के कठोर दागों से छुटकारा पाने के लिए यहां 3 आसान तरीके दिए गए हैं, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है:
इसे जरूर पढ़ें:घर की ब्लैक टाइल्स को शाइनी बनाने के लिए ये टिप्स आजमाएं
सिरका का इस्तेमाल करें
सिरका सबसे उपयोगी किचन सामग्री में से एक है जिसका उपयोग आप बाथरूम की टाइलों से कठोर पानी के दाग को हटाने के लिए कर सकती हैं। ऑल-पर्पस क्लीनर प्रकृति में हल्का एसिडिक है और आपके बाथरूम से दाग हटाने के लिए एकदम सही है। सफेद सिरका बाथरूम में कीटाणुओं, मोल्ड और फफूंदी के विकास को भी रोकता है।
इस्तेमाल का तरीका
- सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर घोल बना लें।
- घोल को एक स्प्रे बोतल में स्टोर करें और इसे बाथरूम की टाइलों पर छिड़कें।
- ब्रश या स्पंज का उपयोग करके स्क्रब करने से पहले कुछ समय के लिए घोल को टाइलों पर रहने दें।
- अगर दाग बहुत जिद्दी हैं तो घोल में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं।
नमक का इस्तेमाल
बाथरूम की टाइलों को साफ करने के लिए नमक एक और उपयोगी किचन सामग्री है। नमक आपके बाथरूम की टाइलों पर पानी के जिद्दी दागों को काटने में मदद करता है। एक बेहतरीन कीटाणुनाशक नमक आपके बाथरूम में मौजूद जर्म्स को भी मारता है। दाग को हटाने के लिए नमक का उपयोग करते समय, सुनिश्चित करें कि बाथरूम का फर्श गीला हो।
इस्तेमाल का तरीका
- बाथरूम के फर्श पर नमक छिड़कें और इसे आधे घंटे या उससे ज्यादा के लिए छोड़ दें।
- नमक को ब्रश या स्पंज से साफ करें।
- नमक जितनी देर बाथरूम की टाइलों पर टिका रहता है, दाग-धब्बों को दूर करने में उतना ही असरदार होता है।
इसे जरूर पढ़ें:कुकिंग के बाद सफाई करना लगता है बोरिंग तो इन टिप्स की मदद से अपने काम को बनाएं आसान
नींबू का इस्तेमाल करें
सिट्रिक एसिड से भरपूर नींबू शायद सबसे अच्छे प्राकृतिक क्लीनर में से एक है जो लगभग हर घर में पाया जाता है। यह न केवल जले हुए बर्तनों और बाथरूम की टाइल्स पर लगे पानी के जिद्दी दागों को साफ करने की क्षमता रखता है, बल्कि यह अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण जर्म्स को भी दूर करता है। दाग हटाने के लिए आपको बस इतना करना है:
इस्तेमाल का तरीका
- एक कटोरी में नींबू का रस निकाल लें और उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं।
- रस को दाग पर डालें।
- इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद इसे साफ करने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
- आप देखेंगी कि टाइल्स पर लगे दाग गायब होने लगेंगे।
अपने बाथरूम की टाइलों से पानी के कठोर दागों से छुटकारा पाना एक कठिन काम है। लेकिन आप इन उपायों की मदद से अपने काम को आसान कर सकती हैं। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।