herzindagi
clean food stains from white curtain

लाइट कलर के पर्दों पर बच्चों ने लगा दिया है खाने का दाग, तो इन 3 चीजों की मदद से हो जाएगा साफ

How To Clean Curtains At Home: लाइट कलर के पर्दो पर लगा उभर कर नजर आता है। इसलिए इसे साफ करना महिलाओं के लिए एक बड़ा टास्क होता है। 
Editorial
Updated:- 2024-01-04, 15:56 IST

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो लाइट कलर के पर्दों को दाग लगने से कोई नहीं बचा सकता। अक्सर महिलाओं को पर्दे पर लगे खाने के दाग को छुड़ाने में परेशानी होती है। क्योंकि इन्हें हटाना इतना आसान नहीं होता।

बच्चे खाना खाते हुए अपना हाथ पर्दे पर लगा देते हैं या अपना मुंह पर्दे से साफ कर लेते हैं। जिससे खाने का दाग पर्दे पर लग जाता है, जो बेहद खराब नजर आता है। लेकिन आपको अब इन्हें साफ करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिससे दाग एक बार में गायब हो जाएंगे। 

नींबू के रस में डूबाएं (How To Clean Curtains At Home)

Clean Curtains

इसकी मदद से दाग एक ही रात में गायब हो जाएगी। इसके लिए सबसे पहले आपको पर्दे को नीचे उतारना है और दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में भीगा देना है। कुछ समय तक भिगोए रखने के बाद आप पानी को अच्छे से निचोड़ लें।

  • ध्यान रखें कि केवल उसी हिस्से को भीगाएं, जहां दाग लगा है। इसके बाद एक बर्तन में 5, 6 नींबू काटकर उसका रस निकालें। अब इसमें आधा कप पानी डालें और डिशवॉश लिक्विड की कुछ बूंदे मिला दें। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
  • अब रात भर दाग लगे हुए हिस्से को इस मिश्रण में डूबा कर रखें। सुबह होने के बाद आप इसपर साबुन लगाकर ब्रश की मदद से रगड़े। इस तरह पर्दे पर लगा दाग पूरे तरह से गायब हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- फेवरेट सफेद चादर पर गिर गई है चाय तो बाल्टी में डाले बस एक चीज, 5 मिनट में हो जाएगी नए जैसी

 

नींबू के रस में मिलाएं बेकिंग सोडा 

How To Clean Curtains

  • नींबू के साथ बेकिंग सोडा का घोल मिलाकर दाग हटाना भी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले पर्दे को गुनगुने पानी में आधे घंटे के लिए छोड़ देना है।
  • इसके बाद आप पानी के मग में 3 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ नींबू की बूंदें मिलाएं। (कपड़ों को धोते समय ध्यान रखें ये बातें)
  • इसके बाद आप आधे घंटे के लिए केवल दाग वाले हिस्से को नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण में डालकर छोड़ दें।
  • फिर आप पर्दे को ब्रश की मदद से रगड़े। आपको नजर आएगा कि दाग आसानी से छूट रहा है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे

 

नमक और नींबू से छुड़ाएं दाग

इसके लिए आपको सबसे पहले पर्दे के दाग वाले हिस्से को गर्म पानी में डुबाना है, 10 मिनट तक पानी में रखने के बाद आप पर्दे को पानी से निकालें और इसपर नमक डालें। 5 मिनट तक नमक डालकर छोड़ दें। 

इसके बाद आपको नींबू को दो हिस्सों में काटना है और इसे दाग वाले हिस्से पर रब करना है। आप देखेंगे कि पर्दे पर लगा दाग गायब हो जाएगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।