सफेद चादर घर को क्लासी लुक देने में मदद करती है। साथ ही, इससे आपका घर होटल वाला भी फील देता है। इसलिए लोग घरों में भी सफेद चादर बिछाना पसंद करते हैं।
देखा जाए, तो सफेद ही नहीं, हर तरह के लाइट कलर के चादर कमरे में सुंदर लगते हैं। लेकिन इन्हें साफ करना उतना ही मुश्किल होता है। अगर आपके घर में बच्चे हैं, तो सफेद चादर को गंदे होने में एक दिन का समय भी नहीं लगेगा। क्योंकि कुछ ही घंटो में यह गंदे नजर आने लगते हैं।
सफेद चादर पर दाग भी साफ नजर आता है, इसलिए कई लोग इसे खरीदने से भी बचते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सफेद चादर पर आपसे गलती से चाय या सब्जी गिर जाती है, तो इसका दाग जाता नहीं है।
इसलिए फिर महिलाएं उन चादर को यूज करने की बजाय उनका पोछा बना देते हैं। अगर आपको भी घर में सफेद चादर है और उसपर लगा दाग उतर नहीं रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। इन टिप्स की मदद से आप आसानी से सफेद चादर पर लगे दाग को हटा पाएंगी।
मान लीजिए आप चाय पी रही हैं और आपके हाथ से चादर पर चाय गिर जाती है, तो ऐसी स्थिति में आपको देर नहीं करनी चाहिए। आपको फौरन बिस्तर से उठना है। चादर को पानी में डाल देना है। अब आप एक बर्तन में गर्म पानी करें और चादर को गर्म पानी में डाल दें। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
ऐसा करने चाय का दाग पूरी तरह से चादर पर चढ़ने में वक्त लगेगा। इसके बाद आप एक नींबू काटें और चाय गिरी हुई जगह पर नींबू रगड़ दें। ऐसा करने से चादर पर से चाय का दाग हट जाएगा। फिर आप चादर को सर्फ से धो सकती हैं और धूप में डाल दें।
यह विडियो भी देखें
इस प्रोसेस को आप हल्दी या सब्जी के दाग को हटाने के लिए भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
अगर सफेद पर लगा दाग पूराना है, तो इसे भी आप आसानी से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको चादर का वो हिस्सा जहां दाग लगा है, उसे रात भर पानी में भिगो कर रखना है। रात में आप गर्म पानी में नींबू और 1 ढक्कन सिरका डालकर चादर के दाग लगे हिस्से को भिगा दें। (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
इसके बाद जब आप सुबह उठकर नींबू की मदद से इसे रगड़ेंगी, तो आप देंखेंगी के दाग आसानी से छूट रहा है।
इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाएं
अगर दाग जिद्दी हैं और ऊपर दिए गए प्रोसेस से भी साफ नहीं हो रहे हैं, तो आप ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस प्रोसेस के साथ आपको डिटर्जेंट पाउडर का भी प्रयोग करना होगा।
चादर पर जहां दाग लगा है, केवल उस हिस्से को आप ब्लीचिंग पाउडर में भिगो दें।
चादर को करीब आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद इस पर नींबू रगड़ेगे, तो दाग आसानी से हट जाएंगें।
दाग हटाने के इस प्रोसेस को काफी असरदार माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।