Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

टेंशन को बोलें बाय-बाय, हमेशा मुस्कुराते रहने के लिए इन टिप्स की लें मदद

हमेशा हंसते रहना आज के समय में थोड़ा मुश्किल है इसलिए हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-26, 20:31 IST
tips to be happy

आजकल हम लोग हमेशा किसी ना किसी बात को चिंतित रहते हैं। कभी पढ़ाई की टेंशन है तो कभी नौकरी की। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ तरीके जिनकी मदद से हम हमेशा मुस्कुराते रहेंगे।

दरअसल चिंता हर किसी को होती है लेकिन हर किसी का नजरिया अलग होता है। इसी विषय के बारे में कई शोध में भी बताया गया है। हॉवर्ड द्वारा प्रकाशित एक लेख में भी बताया गया है कि जो लोग खुश रहते हैं उनका दूसरे लोगों के साथ संबंध और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहता है।

टेंशन लेना छोड़ दें

how to be happy in life

किसी भी खराब सी खराब परिस्थिति का सामना करने के लिए आपको डरने की जरूरत नहीं है। हम अक्सर पढ़ाई, एग्जाम, बच्चों की परवरिश, नौकरी और पारिवारिक माहौल जैसे कई कारणों की वजह से घबरा जाते हैं। यह डर हमें बहुत प्रभावित करता है जिस वजह से हमारी टेंशन बड़ जाती है। जिस दिन आप टेंशन लेना छोड़ देंगे उस दिन से आप हंसना शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ेंःहमेशा खुश रहने के 5 सबसे आसान सीक्रेट्स

हंसने के बहाने ढूंढे

how to smile everytime

हंसने के बहाने ढूंढने का मतलब है कि हर एक छोटी चीज को भी उत्साह के साथ देखना। जैसे एक छोटा बच्चा देखता है। इससे टेंशन होने के बाद भी आपका ध्यान पॉजिटिव चीजों पर रहेंगा। अपनों के साथ-साथ दूसरे लोगों के की खुशी में भी खुश हों।

गुस्सा कम करें

गुस्सा करने से कोई हल नहीं निकलता है। कोशिश करें कि आप गुस्सा कम से कम करें। अब सवाल यह है कि आप गुस्सा कैसे कम कर सकते हैं? गुस्सा कम करने का सब से अच्छा हल है कि आप शांत रहें। इसके लिए आप योग और मेडिटेशन की भी मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःअकेली हैं और अकेले रहती हैं तो कैसे रहें खुश, इन 5 तरीकों को जानें

इन टिप्स की मदद से आप हमेशा खुश रहेंगे। आपको यह टिप्स कैसे लगे? हम हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।