हर साल सरकार देगी आपको एक लाख रुपये, छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना 2023 में ऐसे करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शक्ति स्वरूपा योजना की शुरुआत की गई थी। राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने यह पहल की थी। इस योजना से हर साल महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने या हायर एजुकेशन के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित चार जिलों से शुरू की गई है। यह चार जिले हैं- बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि इसमें आप कैसे अप्लाई कर सकती हैं।
कौन कर सकता है छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना के लिए अप्लाई?
- इस योजना के लिए महिला आवेदक को छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- योजना में अप्लाई करने वाली महिला की उम्र 18 साल से कम और 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- अगर गरीबी रेखा के नीचे आने वाली महिलाएं और उनके माता-पिता भी गरीबी रेखा से नीचे हैं तो वो महिलाएं ही केवल इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- ध्यान रखें कि गरीबी रेखा से ऊपर आने वाला महिलाओं के परिवार की हर साल की आय 60 हजार या इससे कम होनी चाहिए, तभी वह महिला इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगी फ्री कोचिंग, ऐसे करें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में अप्लाई
छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना में अप्लाई करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?
शक्ति स्वरूपा योजना में अगर आप अप्लाई करना चाहती हैं तो आपके पास राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र (अगर आप विधवा महिला हैं तो) ये सभी डॉक्यूमेंट्स आपके पास जरूर होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें:इस पोस्ट ऑफिस स्कीम से मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर, जानें पूरी जानकारी
कैसे करें छत्तीसगढ़ शक्ति स्वरूपा योजना में अप्लाई?
सबसे पहले आपको अपने नजदीक के महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस में जाना होगा। फिर इस योजना के लिए आवेदन फार्म आपको लेना होगा। आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को सही से भरने के बाद आपको मांगे डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा।
इसके बाद आवेदन फॉर्म को महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑफिस में सबमिट करके कर उसकी रसीद जरूर ले लीजिए।(इस योजना से मिलेगा आपको और आपके परिवार को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज)
शक्ति स्वरूपा योजना 2023 में आप इस प्रकार आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं और इस योजना का लाभ पा सकती हैं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।