Sun Sep 27, 2026 | Updated 07:11 PM IST

इन टिप्स की मदद से बनें बेटी की खास दोस्त, शिकायतें और मनमुटाव होगा दूर

मां ही बेटी को सबसे अच्छे से समझ सकती है। आइए आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप अपने बेटी की सबसे खास दोस्त बन सकती हैं।
Updated:- 2021-04-26, 13:43 IST
image

बेटी के युवावस्था में कदम रखते ही उनके स्वभाव में तरह-तरह के बदलाव आने लगते हैं। कभी वो अचानक से उदास हो जाती है तो कभी खुश। कई बार तो उन्हें महसूस होने लगता है कि उसे समझना वाला कोई नहीं है और वह बिल्कुल अकेली है। इस उम्र में शारीरिक बदलाव भी तेजी से होते हैं। ऐसे में बेटियों को सबसे ज्यादा उम्मीद अपनी मम्मी से होती है। वह अपने मन की हर बात मम्मी से बिना किसी संकोच के कह लेती हैं। वहीं, हर मां का परवरिश का अलग तरीका होता है। 

किसी मां का स्वभाव सख्त होता है तो किसी मां का बेहद नर्म। ऐसे में मां का बेटी के साथ सामंजस्य बैठाकर चलना चाहिए। इस उम्र में मां को बेटी की सबसे अच्छी दोस्त बन जाना चाहिए। चूंकि, मां ही बेटी की हर बात को आसानी से समझकर उसका समाधान निकाल सकती हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन तरीकों को अपनाकर आप अपनी बेटी की दोस्त बन सकती हैं।

बात को ध्यान से सुनें

young girl

बेटी के युवावस्था में कदम रखते ही उसे कुछ अच्छे तो कुछ बेहद परेशान करने वाले अनुभव होंगे। जिनकी वजह से आपकी बेटी थोड़ी घबराई भी हो सकती है। ऐसे में उसकी बात को ध्यान से सुनें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो फिर वो अपने मन की बात आपके साथ कभी शेयर नहीं करेगी। वहीं, अगर आपने बेटी की बात को सुनकर समस्या का हल निकाल दिया तो वह हमेशा अपनी हर बात आपके साथ डिस्कस जरूर करेगी।  

इसे भी पढ़ें: ऐसी 7 चीजें जो एक पैरेंट्स को अपनी बेटियों को जरूर सिखानी चाहिए

गुस्सा न करें

dont anger on daughter

जब आपकी बेटी कोई बात बताए तो उस पर गुस्सा न करें। इस दौरान अपने को शांत रखने की कोशिख करें। अगर आपको उसकी कोई बात गलत लगती है तो उसके नजरिए ये समझने की कोशिश करें और उसकी परेशानी को दूर करने की कोशिश करें। ऐसा करने से आप अपनी बेटी के और ज्यादा करीब आ जाएंगी और आप दोनों का रिश्ता दोस्ती में तब्दील हो जाएगा। 

ज्यादा रोकटोक न करें

mom daughter

युवावस्था में बच्चों का बिगड़ने का सबसे ज्यादा चांस होता है। क्योंकि इस उम्र में अच्छे-बुरे की पहचान कम होती है। लेकिन कई बार ज्यादा रोकटोक उन्हें आपसे दूर कर सकती है। युवावस्था में जब बच्चे देखते हैं कि उनके दोस्त घूमने जा रहे हैं या पार्टी कर रहे हैं तो उनका भी घूमने और पार्टी करने का मन करता है। ऐसे में उन्हें अच्छे-बुरे के बारे में समझाएं और हर बात के लिए उन्हें मना न करें। ऐसा करने से बच्चों और आपका रिलेशन मजबूत होगा और उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान भी होगी।   

 

 

तानेबाजी न करें

mom daughter pic

यदि युवावस्था में बेटी से कोई गलती हो गई है तो उसे बार-बार ताने न दें। ऐसा करने से वो अंदर ही अंदर टूटने लगेगी और आपसे हर बात बताना बंद कर देगी। उसको एहसास होगा कि आप उसको समझती नहीं हो बल्कि तानेबाजी करती हो। इसलिए बेटी को दोस्त बनाना है तो ऐसा बिल्कुल न करें।

इसे भी पढ़ें: टीनएजर्स के लिए क्यों जरूरी है खुद को पहचानना और अपोजिट सेक्स से अच्छा बर्ताव?

दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने दें

enjoy with friend

ज्यादातर देखा जाता है कि कुछ घरों में बच्चों के दोस्तों की एंट्री बैन होती है। कुछ ऐसी बातें होती हैं जो बच्चें दोस्तों के साथ शेयर कर लेते हैं। लड़कियां तो अपनी सहेलियों के साथ ज्यादा सहज महसूस करती हैं। इसलिए बच्चों के दोस्तों को घर आने से न रोकें और बाहर घूमने भी जानें दें। इस तरीके से आपकी बेटी आपके बेहद नजदीक आ जाएगी और उसे हर दम मम्मी के साथ होने का एहसास रहेगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ। 

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।