चाय पत्ती के पानी से ऐसे करें चिपचिपे डिब्बों को साफ

किचन की कितनी भी सफाई कर ली जाए लेकिन वहां रखे डिब्बों पर चिकनाई जम ही जाती है। हफ्तेभर में ही आप देखेंगे कि डिब्बे फिर से चिपचिपे होने लगे हैं। कुछ डिब्बों पर इतनी चिकनाई जम जाती है कि निकलना काफी मुश्किल हो जाता है।
अगर आपके किचेन में ही ऐसे ही डिब्बे हैं जो चिकनाई के काले पड़ गए हैं और आप उन्हें आसानी से साफ करना चाहती हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप इस्तेमाल की जा चुकी चाय पत्ती से डिब्बों पर जमी चिकनाई को साफ कर सकती हैं।
कैसे करें चायपत्ती का इस्तेमाल?

जब भी हम चाय बनाते हैं तो बची हुई चायपत्ती का इस्तेमाल खाद के लिए करते हैं या फिर उसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस बेकार चाय पत्ती का इस्तेमाल चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के लिए भी कर सकती हैं! जी हां बड़े ही आसान तरीके से गंदे और चिपचिपे डब्बों की सफाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे करें डिब्बों को साफ।
- सबसे पहले बची हुई चायपत्ती को एक पतीला पानी में उबाल दें।
- अब इस पानी को छाल दें और पानी में 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश मिक्स कर दें।(जानें डिशवाशिंग लिक्विड के अन्य उपयाग)
- अब आप इस पानी से चिपचिपे डिब्बों को धो सकती हैं।
- यह नुस्खा आपके बर्तनों को एक दम चमका देगा।
इसे जरूर पढ़ें-खराब समझकर न फेंके यूज की हुई चाय पत्ती, ये निपटा सकती है आपके 5 जरूरी घरेलू काम
चाय से इन चीजों को बीच करें साफ
चायपत्ती का इस्तेमाल चाय और गार्डनिंग के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि घर की कई चीजों को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है(जानें डिशवॉशर से जुड़ी जरूरी बातें)। आप इसी तरह चाय पत्ती वाले पानी में लिक्विड डिशवॉश डालकर कांच के बर्तनों से से दाग और चाप भी हटा सकती हैं, शीशे भी साफ कर सकती हैं। हमारे बताए इस नुस्खे को एक बार जरूर आजमाएं और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि यह कितना असरदार रहा।
इसे जरूर पढ़ें-चायपत्ती से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
आप बर्तनों की चिकनाई कैसे हटाती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।