Hindi Diwas Message 2024: क्या आपने कभी सोचा है कि हम हर साल हिंदी दिवस को इतने हर्षों उल्लास से क्यों मनाते हैं। अक्सर लोगों को यह कहते हुआ सुना जाता है कि भाषा ही है, तो इसे सेलिब्रेट करने की जरूरत है। लेकिन बता दें कि हिंदी भारत की शान है। हिंदी से ही हमारा देश महान माना जाता है। हर साल 14 सितंबर को इसे स्कूलों और बड़े-बड़े संस्थानों में सेलिब्रेट किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की मातृभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके महत्व को समझाना है।
14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी दिवस मनाने से यह सुनिश्चित होता है कि देश के लोग, खासकर युवा पीढ़ी, अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस करें और इसे हमेशा आगे बढ़ाएं। भारत में विविध भाषाओं के बावजूद हिंदी एक ऐसी भाषा है जो देश के लगभग हर व्यक्ति को थोड़ी बहुत आती ही है।
ऐसे में अगर आप हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अपनों को शायरी संदेश भेजना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में आप हिंदी दिवस पर स्टेटस, इमेज, शायरी और कोट्स पढ़ सकते हैं।
1. विचारों का इसमें समावेश,
हिंदी से है अपना विशेष।
आओ मिलकर इसे अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हिंदी दिवस की बधाई।
2. हर अक्षर में इसका गीत,
बनता है दिलों का मीत।
हिंदी की मस्ती निराली,
यह है भारत की सबसे प्यारी।
3. ज्ञान की गंगा है बहती,
हर दिल में यह ज्योति रहती।
हिंदी है हमारी मातृभाषा,
संस्कृति की अनमोल आशा।
इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas Shayari 2024: हिंदी हमारी जुबान है...हमारी शान है...हिंदी पर हमें अभिमान है...छात्रों के लिए हिंदी दिवस पर शायरी
यह विडियो भी देखें
4. हिंदी दिवस है आज का दिन,
करते हैं इसका हम अभिनंदन।
नमन करें इस प्यारी भाषा को,
जो करती है भारत का वंदन।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।
5. मातृभाषा की इस माटी में,
बसता है अपार ज्ञान।
सरल, सुंदर, सहज इसे, हर दिल से अपनाओ,
हिंदी के इस पावन दिन को, मिलकर साथ मनाओ।
हिंदी दिवस पर आपको शुभकामनाएं
6. मां की बोली, दिल का प्यार,
इसमें छिपा संसार अपार।
संस्कृति, परंपरा की ये धारा,
मातृभाषा ही सबसे खास।
7. हिंदी की मीठी वाणी,
सबको करती है ये सयानी।
मातृभाषा का मान रखें,
यही है सच्ची कहानी।
हिंदी दिवस की बधाई।
8. हर शब्द में ममता झलके,
इससे रिश्ते हरदम पलके।
मातृभाषा है अपनी शान,
इससे जुड़ी हर पहचान।
9. मातृभाषा से मिले सम्मान,
हिंदी में है अपनी पहचान।
यह देश की धड़कन है प्यारी,
हिंदी से ही बढ़ती हमारी सवारी।
10. आओ हिंदी को मिलकर अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हर शब्द में इसकी मिठास है,
संस्कृति की ये अनमोल आस।
हिंदी दिवस की बधाई।
11. शब्दों में है मिठास घुली,
जैसे बगिया में हो कली।
कहानी, कविता, नाटक खूब,
हिंदी में सब आता रूठ।
12. हिंदी दिवस मनाओ मिलकर,
हिंदी से हो प्यार प्रगाढ़ कर!
पढ़ो, लिखो और गाओ तुम,
हिंदी से दुनिया सजाओ तुम।
13. हिंदी के दिन को मनाएं,
सब मिलकर इसे सजाएं।
भारत की ये आन-बान है,
हिंदी से ही देश महान है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
14. चाहे वह मां की लोरी हो,
चाहे स्कूल की किताबें हों।
दोस्तों के साथ पहली बार जब खेले
हिंदी भाषा में हम बोले
15. हिंदी में बात करने पर
हमें होता है सहजता का अहसास
इसमें होती है अपनापन और आत्मीयता
इसलिए करते हैं हिंदी भाषा पर अभिमान
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।