सावन के महीने में हरियाली तीज का पर्व आता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं, हरी चूड़ियां और हरे कपड़े पहन सजती-संवरती हैं। 16 श्रृंगार कर मंदिर जाती हैं और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत भी करती हैं और पति की लंबी उम्र के साथ सुखमय दांपत्य जीवन की कामना भी करती हैं।
सावन के इस त्योहार यानी हरियाली तीज पर आप अगर अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देना चाहती हैं, तो हमारा यह लेख आपके लिए ही है। जी हां, यहां हम खूबसूरत विशेज और कोट्स लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों को प्यार भेज सकती हैं।
1. सावन की रिमझिम फुहारों के संग
आए तेरे जीवन में प्रेम और उमंग।
हरियाली तीज मुबारक हो प्यारी सहेली।।
2. मेहंदी की खुशबू और झूले की मस्ती
हर तीज तेरे जीवन में लाए प्यार और बेशुमार खुशी।
हरियाली तीज 2025 की शुभकामनाएं।।
3. तीज का त्योहार है आया,
संग अपने खुशियों को खजाना लाया।
यूं ही हाथों में चूड़ियां और पैरों में पायल छनकाती रहो
खुश रहो सदा मेरी यही कामना
Happy Teej 2025
4. सावन के इस सुहावने मौसम में,
तेरे जीवन में भी रंग बरसे,
तू रहे हमेशा सुहागिन और खुशहाल,
यही इस तीज है मेरी प्रार्थना।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं।।
5. मेहंदी का रंग, बिंदिया का प्यार
पायल की छनक, चूड़ियों की झनकार।
मेरी तरफ से हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं मेरी यार।।
6. मेहंदी लगे हाथों में, बहे प्रेम की बयार,
इस तीज पर सजे तेरी खुशियों का संसार।
Happy Teej 2025
यह विडियो भी देखें
7. हर नारी का होता है यह त्योहार
प्रेम और त्याग है प्रतीक है यह त्योहार
आओ मिलकर इस दिन को मनाएं,
अपने घर में ढेरों खुशियां लाएं।।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
8. चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्योहार।।
9. हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है
मेरी दोस्तों के संग झुले लगाओ,
आज सावन का त्योहार है।
Happy Teej 2025
10. बारिश की फुहार,
बगिया में खिले गुलाब,
दिल से मनाओ खुशियों का त्योहार
हरियाली तीज की शुभकामनाएं मेरी यार।।
11. मेरा मन झूमे-नाचे गाए
तीज के हरियाली गीत सुनाए।
आज पिया संग झूले झुला
संग मनाए हम हरियाली तीज का त्योहार।।
12. मेहंदी का रंग जितना गहरा,
पति संग रिश्ता हो उतना गहरा,
तीज पर ऐसा सजना,
कभी नहीं फिर कम दिखना।
Happy Teej 2025
13. हरियाली तीज का त्योहार है खास
सजनी ने लगाई है मेहंदी खास
प्यार पर रखा है विश्वास
चलो मिलकर मनाएं खुशियों का एहसास।
Happy Teej 2025
14. झूला झूलें, गीत गाएं, सजन का संग पाएं।
हरियाली तीज का त्योहार खुशियों के साथ मनाएं।।
तीज की हार्दिक बधाई...
15. घेवर की मिठास,
चूड़ियों की खनक,
पायल की झनकार,
आओ हम सेलिब्रेट करें तीज का त्योहार।।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं।
16. चूड़ियां ऐसी खनकी,
पायल ऐसी छनकी
तीज पर सजनी की मुस्कान है सबसे ज्यादा चमकी।।
हरियाली तीज की बहुत-बहुत बधाई।।
17. सावन की फुहारों में झूले पड़े हैं प्यारे,
हरियाली तीज का त्योहार है न्यारा,
पति-पत्नी के रिश्ते में लाए यह और भी प्यार।।
हरियाली तीज की शुभकामनाएं।।
18.महादेव और माता पार्वती का आशीर्वाद बना रहे आप पर,
सुख-शांति और सौभाग्य का वास हो घर पर।
हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं।।
19. हरियाली तीज का पर्व लाया है खुशियों की बहार,
महकता रहे जीवन आपका यूं ही बारम्बार।।
Happy Teej 2025
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।