Happy Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर यानी आज से शुरू होने जा रहा है। माता के नौ दिनों के इस पर्व का इंतजार भक्तों को बेसब्री से होता है। हिंदू संस्कृति में इस त्योहार का अनोखा महत्व होता है। नवरात्रि के दौरान देवी और उनके विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर लोग अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं। माता का यह पर्व हर किसी के लिए खुशियां लेकर आए और वह सभी पर अपना आर्शिवाद बनाए रखें, इसके लिए आप इन मैसेज के माध्यम से विशेस भेज सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आप कुछ नवरात्रि पर खूबसूरत मैसेज और नवरात्रि बधाई संदेश स्टेटस और मैसेज में भेज सकते हैं।
1- पहले दिन शैलपुत्री आए,
दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी का गुण गाए।
तीसरे दिन चंद्रघंटा के स्वर,
भक्तों को दें सुखी जीवन भर।
2- कालरात्रि से डर भागे,
रोग और शोक नहीं फिर लागे।
महागौरी करतीं सब निर्मल,
मन को शांति दें प्रतिपल।
3- शैलपुत्री के रूप में आई,
पहाड़ों की शक्ति कहलाई।
ब्रह्मचारिणी तप में लीन,
दया से करती हृदय को दीन।
4- नवरात्रि की महिमा न्यारी,
देवी माँ सब पर कृपा भारी।
भक्ति में जो मन लगाए,
उसके कष्ट मां दूर भगाए।
5- नवरात्रि की शुभ बेला आई,
देवी मां की कृपा संग लाई।
आओ मिलकर दीप जलाएं,
मां के चरणों में शीश झुकाएं।
6- जय जय मां दुर्गा भवानी,
संसार की हो तुम रक्षक महारानी।
नव रूपों में तुम विराजो,
हर संकट से हमको बचाओ।
यह विडियो भी देखें
7- आओ मिलकर जश्न मनाएं,
मां दुर्गा का गुणगान गाएं।
नवरात्रि की इस पावन घड़ी में,
सभी को शुभकामनाएं भरी।
8- नव दिन की यह पावन रात,
माँ दुर्गा का हो सदा साथ।
भक्तों पर हो सदा कृपा भारी,
माँ दुर्गा, तुम हो सबकी सहारा न्यारी।
9- नौ दिन दिन तक हर घर में मां आती,
पंचमी को स्कंदमाता जगदम्बा कहलाती।
षष्ठी पर कात्यायनी संग होती,
सप्तमी को कालरात्रि बलवान होती।
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि में 15 मिनट में बन जाएगी मां दुर्गा के चरण कमल वाली रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
10- सजती है आरती की थाली,
हर ओर बसी है खुशहाली।
मां दुर्गा के नौ रूप निराले,
भक्तों के दुख-दर्द हरने वाले।
11- स्कंदमाता ममता की मूरत,
भक्तों को देती प्यार की सूरत।
कात्यायनी वीरता की पहचान,
करतीं हैं हर शत्रु का संहार।
12- मां दुर्गा की महिमा अपरंपार,
सारी दुनिया करती जय-जयकार।
हे माँ, हम पर भी कृपा बरसाओ,
अपने चरणों में स्थान दिलाओ।
13. आप और आप के परिवार को
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें !
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।