Daughters Day Shayari 2025: खुशियों का गुलदस्ता हैं बेटियां, प्यार की मीठी दास्तान हैं बेटियां...इन शायरी को भेज अपनी बेटी को दें डॉटर्स डे की शुभकामनाएं

Daughter's Day Shayari & Wishes: बेटियां घर की शान, पिता का अभिमान, भाई के लिए खुशी का पिटारा और मां की हर परेशानी का मरहम होती हैं। बेटियों की इसी अहमियत को समझाने के लिए हर साल पूरे देश में डॉटर्स डे मनाया जाता है। बेटियों को घर की लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में बेटियां नहीं होती है, वह घर खाली और अधूरा रहता है।
बेटी एक ऐसी दवा है जिसके होने मात्र से ही सारी तकलीफें छू-मंतर हो जाती हैं। वे बिना कहे ही अपने मां-बाप की हर मुश्किल को समझ जाती हैं। सच कहूं तो, बेटी का होना कितना जरूरी है, इसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। इस साल यह दिन 28 सितंबर को मनाया जा रहा है।
अगर आप डॉटर्स डे के खास मौके पर अपनी लाडली को उसकी वैल्यू बताना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा शायरियां लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनी बेटी को बधाई दे सकते हैं
डॉटर्स डे शायरी (Daughters Day Shayari 2025)
1. देवी का स्वरूप
देवो का अभिमान हैं बेटियां
घर को जो रोशन करें
वो चिराग होती हैं बेटियां
मां की छाव, पिता का गुरूर होती हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे

2. खिलती हुई कलियां हैं हंसती हुई बेटियां
मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां
लड़के आज हैं तो आने वाला कल हैं बेटियां
Happy Daughter's Day
3. न जाने कितनी परियों ने मिलकर की थी खुदा से मिन्नते
तो रब ने इस दुनिया को दी थी बेटियां
बेटी दिवस की शुभकामनाएं
4. सपनों को सच कर दे, तेरा हौसला अमर,
तेरे बिना अधूरी है ये ज़िंदगी का सफर।
तेरी मुस्कान से रोशन है मेरा हर दिन,
बेटी, तू है मेरी जज़्बातों का जादूगर।

इसे भी पढ़ें - महिला मित्र का दिन बनाएं खास, इन संदेशों को भेजकर कहें उन्हें शुक्रिया!
पिता द्वारा डॉटर्स डे पर शायरी (Daughters Day Shayari from Father)
5. बिना वजह खुश रहने का कारण हैं बेटियां
गम में हंसी भरने की घड़ी हैं बेटियां
भगवान की दी हुई रहमत हैं बेटियां
डॉटर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं

6. बेटी हैं खिलता फूल और फल
जो हर किसी के बगिया में नहीं खिलता
हैप्पी डॉटर्स डे 2025
7. जो छूकर घर को महल कर दें,
सबका आंगन खुशियों से भर दें
उस खुदा की ऐसी बरकत हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे
8. बेटियां हर किसी की किस्मत में कहां होती हैं
उस रब को जो घर हो मंजूर
बस वहां खिलती हैं बेटियां
Happy Daughter's Day-2025

मां द्वारा डॉटर्स डे पर शायरी (Daughters Day Shayari from Mother)
9. तुमने हमारे जीवन में बरकत बरसाई
घर-आंगन में खुशियां महकाई
गूंजी फूल से बचपन की किलकारी
खुश रहे सदा हमारी बिटिया रानी
Happy Daughter's Day

10. दुनिया में सबसे खास होती हैं बेटियां
मां के लिए सुकून होती हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे-2025
11. बेटियां हैं खुदा की नायाब तोहफ़ा,
खुशियों की हैं वो एक नयी शुरुआत।
उनकी हंसी में छुपा है सारा जहां,
बेटी, तू है मेरी सबसे बड़ी ख़ुशबू की बात।
डॉटर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं
12. वो फूलों की शाख भी बेरंग,गर तितलियां न हो
वो घर भी कोई घर, जहां बेटियां न हों।
हैप्पी डॉटर्स डे-2025

13. गुलों की पालकी में बहार हैं बेटियां
चांद के बीच रोशन सितारा हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे-2025
14. घर को जो स्वर्ग बनाएं बेटियां
फिर उसी घर को छोड़ जाए बेटियां
इतनी हिम्मत वाली होती हैं बेटियां
हर दर्द को छूमतंर कर जाएं बेटियां
Happy Daughter Day-2025
15. खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटियां
बेटा हीरा तो अनमोल मोती हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे-2025
16. बेटी की हंसी से, खिलखिलाता है आसमां
उसकी हर बात में, छिपा है एक अरमान।
डॉटर्स डे पर करती हूं, मैं दिल से यह दुआ,
हर कदम पर मिले उसे, खुशियों का सजा नया जहां।
Happy Daughter's Day
17. तेरी मुस्कान से सजता है, मेरा हर पल,
बेटी, तुम हो मेरे सपनों का, सबसे कीमती नूर।
तुम्हारी खुशियों की खातिर, मैं हर दर्द सहूं,
तुम हो मेरे जीवन की, सबसे अनमोल धरोहर।
Happy Daughter's Day
18. तेरी हंसी में बसी है मेरी खुशियां,
बेटी, तू है मेरे दिल का सबसे प्यारा हिस्सा।
हर मुश्किल में मैं रहूंगा तेरा साथी,
तेरे सपनों की दुनिया है मेरी सबसे बड़ी बाती।
हैप्पी डॉटर्स डे-2025
19. आपकी आंखों में सदा चमक रहे,
होंठों पर प्यारी मुस्कान सजी रहे।
खुदा से बस यही दुआ है हमारी,
आपकी हर इच्छा पूरी हो जाए।हैप्पी डॉटर्स डे-2025
20. ये दिन लाए आपके लिए ढेरों खुशियां,
जीवन की हर राह में मिले सफलता।
हर सपना हो आपका पूरा,
Happy Daughter's Day, मेरी प्यारी दुलारी
इसे भी पढ़ें- इन खूबसूरत मैसेज के जरिए इस खास दिन पर अपनी बेटी को करें विश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।