Daughters Day Quotes & Wishes in Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के जरिए इस खास दिन पर अपनी बेटी को करें विश

Daughters Day Message & Quotes in Hindi: बेटियां अक्सर अपनी प्यारी-प्यारी हरकतों से पूरे घर में खुशी का माहौल बना देती हैं। माता पिता अपनी बेटी हर एक खुशी देने के लिए अपनी हर एक छोटी-बड़ी कोशिश करते हैं। माता-पिता की तकलीफ को समझने से लेकर उनका नाम रोशन करने में कभी-भी पीछे नहीं हटती है। अब ऐसे में बेटियों को खास महसूस कराने के लिए हर साल सितंबर में डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 28 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाएगा। इस खास मौके पर अगर आप अपनी बेटी को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो यहां आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा कोट्स लेकर आए हैं।
डॉटर्स डे कोट्स इन हिंदी (Daughters Day Quotes in Hindi)
1.सारे जहां की खुशियां मैं तुझ पर लुटा दूं,
जिस राह से तू गुजरे वहां फूल बिछा दूं,
होगी विदा तूं जब भी मेरे आँगन से “बेटी”,
ख्वाहिश है यही ज़मीं से लेकर पूरा आसमां सजा दूं।
2. बेटियों से है घर की शान है,
बेटियां है घर की जान।
3.जो प्यार से सहलाए और हमेशा मुस्कुराए,
कभी ना मुंह फुलाए, वो Daughter कहलाए!
डॉटर्स डे विशेज इन हिंदी (Daughters Day Wishes in Hindi)
4.जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से ही हो,
बेटियां भी घर में उजाला करती हैं!
5. बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,
उनके साथ अनोखा होता है एहसास,
हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,
क्योंकि बेटी है जीवन का साज।
6. बेटी वो जलता हुआ दिया है,
जो चाहे कितनी भी आंधी क्यों न आए,
अपने घर में रौशनी,
रुकने नहीं देती।
7.खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,
मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,
घर को रौशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियां।
इसे भी पढ़ें: Birthday Wishes for Daughter: इन खूबसूरत मैसेज के जरिए अपनी प्यारी बेटी को दीजिए जन्मदिन की बधाई
डॉटर्स डे मैसेज इन हिंदी (Daughters Day Message in Hindi)
8. खुशबु बिखेरती फूल है बेटी,
इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी,
सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी,
हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी।
9.बेटियां तो वो मननत है,
जिनसे घर जननत है,
खुशनसीब हैं वो लोग,
जिन पर बेटियों के रूप में
उस खुदा की रहमत है।
डॉटर्स डे पर इन स्टेट्स के जरिए करें बेटी को विश (Daughters Day Status in Hindi)
10. बेटी वो पर्वत है,
जो खुद दर्द सहकर,
अपने माँ-बाप की खुशियों,
को ऊंचाइयों तक ले जाती हो।
11.बेटी नहीं बेटा हो तुम,
कलेजे का टुकड़ा हो तुम,
हमारी उम्र भी तुम्हे लगे,
सारी बलाए तुमसे दूर भागे।
12.बेटों से ज्यादा बेटियां,
रिश्तो की कदर करती है
तभी तो दूर रहकर भी,
वो अपने रिश्तो की फिक्र करती है।
13. बेटा अंश है तो बेटी वंश है
बेटा आन है तो बेटी घर की शान है !
हैप्पी डॉटर्स डे 202 !
14. देवी का स्वरूप
देवो का अभिमान हैं बेटियां
घर को जो रोशन करें
वो चिराग होती हैं बेटियां
मां की छाव, पिता का गुरूर होती हैं बेटियां
हैप्पी डॉटर्स डे
15. तेरे हर कदम पर मैं हूँ साया,
बेटी, तू है मेरा सपना, मेरा सच्चा माया।
तेरी हंसी से महके मेरा हर दिन,
तू है मेरी खुशी, मेरा सबसे प्यारा जिन।
16. बेटियां हैं खुदा की रहमत,
घर की रौनक और बरकत।
इनकी हंसी से जगमग संसार,
जीवन का है अनमोल उपहार।
17. खुशियों का गुलदस्ता हैं बेटियां,
प्यार की मीठी दास्तान हैं बेटियां।
हर गम को जो कर दे पल में दूर,
ऐसी ईश्वर की देन हैं बेटियां।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।