हाल ही में जारी हुई महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार गोवा वूमेन सेफ्टी की नजर से सबसे सेफ स्टेट है। वहीं बिहार सबसे अनसेफ स्टेट है। लेकिन इन रिपोर्ट में सबसे जरूरी बात जो है वो ये है कि दिल्ली सबसे खराब राज्यों की टॉप 3 की लिस्ट में शामिल है। मतलब की अब महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट से भी पुष्टि होती है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सबसे खराब राज्यों में से एक है। कुछ दिनों पहले थॉम्सन रॉयर्टस फाउंडेशन ने भी एक सर्वे पेस किया था जिसके अनुसार महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन शौषण के मामले में पूरे देश में दिल्ली पहले नम्बर पर था औऱ दुनिया में चौथे नम्बर पर रखा गया था।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में Bottom 3 राज्यों की सूची में बिहार अंतिम नम्बर पर है। उससे पहले उत्तर प्रदेश है और उससे पहले दिल्ली का नम्बर है। बिहार को सबसे कम प्वाइंट 0.41 मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश को 0.43 और दिल्ली को 0.44 प्वाइंट मिले हैं। झारखंड को दिल्ली से एक अंक अधिक मिले हैं। झारखंड को इस सूची में 0.45 प्वाइंट मिले हैं।
यह विडियो भी देखें
इस रिपोर्ट के अनुसार गोवा महिलाओं के लिए सबसे सेफ स्टेट है। इसके बाद केरल, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर हैं। गोवा के 0.66 प्वाइंट, केरल को 0.63, मिजोरम को 0.63, सिक्किम को 0.61 औऱ मनीपुर को 0.61 प्वाइंट मिले हैं।
अब भी बॉलीवुड के लिए महिलाएं 'Eye Candy' से ज्यादा कुछ नहीं
यह रिपोर्ट प्लान इंडिया ने तैयार की है और इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बुधवार को जारी किया। यह अपनी तरह का देश का पहला जेंडर वलनर्बिलिटी इंडेक्स (GVI) है। इसमें महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी और हिंसा से बचाव को रखा गया था। इस इंडेक्स में 0 से 1 के बीच अंक दिए गए हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।