शादी के तुरंत बाद पति के सामने ये 5 बातें करने में आती है शर्म

शादी के बाद कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें बोलने में या फिर करने में नई नवेली दुल्हन को अपने पति के सामने शर्म आती है। पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें वो एक-दूसरे के साथ अपनी जिंदगी की हर छोटी से छोटी बात शेयर कर लेना चाहते हैं लेकिन शादी के तुरंत बाद ऐसा हो पाना थोड़ा मुश्किल होता है।
लव मैरिज हो या फिर अरेंज्ड मैरिज आजकल शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे से काफी बार मिल लेते हैं। ऐसा करने से वो एक-दूसरे को ज्यादा अच्छी तरह से समझने लगते हैं इसके बावजूद भी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के सामने कहने या फिर करने से हिचकिचाती है।
पीरियड्स की बात नहीं करती हैं
ज्यादातर लड़कियां शादी के तुरंत बाद अपने पति के सामने पीरियड्स की बात नहीं करती हैं और अगर शादी के तुरंत बाद एक या दो दिन में पीरियड्स हो गए तो अपने पति से इस बारे में बात नहीं करती हैं। पूरे दिन उन्हें यह बैचेनी भी रहती हैं कि कहीं कोई दाग ना लग जाए।
Read more: पीरियड्स मिस हो गए तो इसका मतलब हर बार प्रेगनेंसी नहीं होता
मायके के राज रखती हैं मायके तक
नई नवेली दुल्हन अपने पति से या फिर उसके सामने अपने मायके की सिर्फ अच्छी बातें करती है। मायके से जुड़ी किसी भी गलत बात को लड़किया शादी के बाद अपने पति से करने में हिचकिचाती हैं बल्कि कई बार तो शादी के सालों बीत जाने के बाद भी लड़कियां अपने मायके से जुड़ी समस्याओं को शेयर करने में हिचकिचाती हैं।
Read more: सोनम कपूर की शादी की ये चंद तस्वीरें बता देंगी कैसी रही अनिल की लाडली की शादी
ससुराल के नए रिश्तों के बारे में नहीं करती खुलकर बात
ऐसा कहा जाता है कि ससुराल में हर दिन एक नया रिश्ता बनता है। ऐसे में कई बार एक पति अपनी पत्नी से उसके नए रिश्तों के बारे में जानना चाहता है जैसे उसे उसके माता-पिता, बहन, भाई, मामा-मामी, चाचा-चाची सब कैसे लगे। एक नई नवेली दुल्हन के मन में अपने नए रिश्तों को लेकर कई सवाल और कई बातें होती हैं लेकिन वो अपने पति के सामने उन बातों को करने में हिचकिचाती है।
रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें नहीं करती
शादी के बाद एक लड़की के मन में भी अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कई इच्छाएं और सवाल होते हैं लेकिन वो इन सब बातों को अपने पति के सामने कहने में डरती हैं जिस कारण कई बार ऐसा भी होता है कि पति समझ लेता है कि शायद उसकी वाइफ अभी शारीरिक रिश्ता बनाने के लिए तैयार नहीं है जबकि कई बार ऐसा होता नहीं है।
पति के सामने फाट नहीं मारती
ज्यादातर ऐसा देखा गया है कि लड़कियां शादी के बाद अपने पति के सामने फाट मारने में हिचकिचाती हैं। पति ही नहीं बल्कि लड़कियों को अपने ससुराल वालो के सामने भी फाट मारने में शर्म आती है और शादी के सालों बाद भी यह शर्म बनी रहती है लेकिन पति के सामने कुछ टाइम बाद ही फाट मारने में हिचकिचाहट महसूस नहीं होती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।