Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

अफगानिस्तान में पहली बार हुआ फैशन शो, रैम्प पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखे मॉडल्स

अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक समझा जाता है। लेकिन इतने नियम और कानूनों के बावजूद अफगानिस्तान में हुए पहले फैशन शो को दुनियाभर का स्पोर्ट मिला। 
Updated:- 2018-04-13, 19:11 IST
first Fashion show Afghanistan main

अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक समझा जाता है। यहां कि महिलाएं जितनी खूबसूरत हैं उतना ही उन्हें पर्दें में ढककर रहने के लिए मजबूर किया जाता है। लेकिन इतने नियम और कानूनों के बावजूद अफ्गानिस्तान में हुए पहले फैशन शो को दुनिया भर स्पोर्ट मिल रहा है। 

अफिगानिस्तान में आया ये नया बदलाव दुनिया के तमाम लोगों को पसंद आ रहा है। माना जाता है कि अफगानिस्तान में महिलाओं के रहने के हालात काफी बुरे हैं। दुनिया में भले ही कितनी तरक्की हो चुकी हो लेकिन अफ्गान की महिलाएं आज भी बुर्के में छिपी रहने के लिए मजबूर हैं। 

fashion show afganistan

Image Courtesy: khaleejtimes.com

बदलती दुनिया को देखते हुए अफगानिस्तान भी अब बदल रहा है। पहले अफ्गान में महिलाओँ को गाड़ी चलाने की आज़ादी मिली फिर सिनेमा देखने की आज़ादी मिली और अब वो ना सिर्फ फैशन शो में आने-जाने लगी हैं बल्कि अफगानिस्तान की महिलाएं अब फैशन शो में रैम्प पर भी नज़र आने लगी हैं। 

अफगानिस्तान के काबुल से 450 किलोमीटर दूर मजार-ए-शरीफ पर अफगान कल्चरल फैशन शो ऑर्गनाइज़ किया गया। अफगान की लड़कियों ने यहां अपने ट्रेडिशनल कपड़ो में रैंप पर वॉक किया। इस फैशन शो में सबसे खास यह था कि लड़कियों के साथ रैम्प पर लड़के भी उनके कदम के साथ कदम मिलाकर रैम्प पर वॉक कर रहे थे। 

first Fashion show Afghanistan inside

Image Courtesy: Gulfnews.com

आप ये जानकर शायद हैरान हो जाएंगें कि मजार-ए-शरीफ एक अफगान का ऐसा रिमोट एरिया है जहां किसी भी फैशन शो में महिलाओं का आना संभव नहीं था। इस इस तरह का फैशन शो वहां पर एक सामाजिक बदलाव की तरह ही देखा जा रहा है। अफगानिस्तान में आतंकवाद और पुरुषवादी समाज का इतना दबाव है कि इसकी वजह से यहां महिलाएं सालों से ऊपर उठ नहीं पायी हैं।

first Fashion show Afghanistan inside

Image Courtesy: Gulfnews.com

काबुल से 450 किलोमीटर दूर मजार-ए-शरीफ में इस फैशन शो का आयोजन कल्चरल ग्रुप हकीकी की तरफ से किया गया था। इस ग्रुप के हेड अजमल हकीकी ने बताया कि इससे पहले भी काबुल में फैशन शो का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तस्वीर युद्ध, दंगे, तालिबान, सुसाइड अटैक और धमाकों से जोड़ कर देखी जाती है। हम शो से साबित करना चाहते हैं कि हमारा 5000 साल पुराना इतिहास है।

first Fashion show Afghanistan inside

Image Courtesy: Gulfnews.com

अफगानिस्तान में महिलाओं की स्थिति देखी जाए तो उनके लिए वह दुनिया का दूसरा खतरनाक और असुरक्षित देश है। यहां पर महिलाओं को पढ़ने नहीं दिया जाता। आकंड़ों को देखा जाए तो 87 फीसदी महिलाएं अफगानिस्तान में अनपढ़ ही हैं।

यहां 70 से 80 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी शादी 19 साल की उम्र में कर दी जाती है। इतना ही नहीं उन्हें अक्सर घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। ऐसे  में फैशन शो का हिस्सा बनना अफगान की महिलाओं के लिए खुशी का बहुत बड़ा मौका है। इन चुनिंदा महिलाओं के देखते हुए अफगान की और महिलाएं भी अब घर से बाहर निकलना शुरु करेंगी और इस तरह के फैशन शो में रैम्प पर भी नज़र आएंगी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।