herzindagi
ekta kapoor son namkaran main

एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंचे सेलिब्रिटी, देखिये पार्टी के अंदर की तस्वीरें

फेमस प्रड्यूसर एकता कपूर के घर जूहु में उनके बेटे की नामकरण सेरेमनी हुई जिसमें टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर स्मृति ईरानी तक सभी नज़र आए।
Editorial
Updated:- 2019-02-13, 14:09 IST

फेमस प्रड्यूसर एकता कपूर के घर जुहू में उनके बेटे की नामकरण सेरेमनी हुई जिसमें टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर स्मृति ईरानी, साक्षी तंवर, मौनी रॉय जैसी टीवी की हर बड़ी हीरोइन तो नज़र आयी ही साथ ही सोनम कपूर और स्वरा भास्कर जैसी बॉलीवुड डीवा भी यहां पर एकता के बेटे से मिलने पहुंची। एकता कपूर के भाई तुषार कपूर सेरोगेसी से पापा बने थे और अब उनकी बहन एकता कपूर भी इसी प्रोसेस से मां बनीं हैं। उनकी ज़िंदगी में जब से रवि (उनके बेटे का नाम) आए हैं उनकी ज़िंदगी बदल गयी है। ये तो सब जानते हैं कि एकता कपूर के पापा जितेन्द्र का असली नाम रवि ही है और अब स्पेलिंग में कुछ बदलाव करके एकता ने अपने बेटे का नाम भी वैसे ही रखा है।

भांजे से मिलने पहुंची मासी स्मृति ईरानी

smriti irani ekta kapoor house ravie namkaran

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से लाइमलाइट में आयी टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी जो अब अभिनेत्री से नेता बन चुकी हैं वो भी एकता कपूर के घर पहुंची। एकता ने अपने बेटे के नामकरण की पार्टी अपने घर पर रखी थी। जिसमें उनके सभी क्लोज़ फ्रेंड्स आए थे। स्मृति का एकता कपूर से खास रिश्ता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिक्चर पोस्ट करते हुए कैप्शन में मासी लिखा है। यानि एकता कपूर को स्मृति अपनी बहन ही मानती हैं। 

इसे जरुर देखें- कुछ ऐसा रहा स्‍मृति का टीवी की बहु रानी से देश की नेता तक का सफर

एकता कपूर की फेवरेट बहूएं भी मिलने पहुंची

sakshi tanwar mona singh karishma at ekta kapoor son namkaran

कहानी घर घर की सीरियल से छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाने वाली साक्षी तंवर भी एकता कपूर के बेटे से मिलने पहुंची। इसके अलावा जस्सी जैसी कोई नहीं की जस्सी यानी मोना सिंह और नागिन करिश्मा तन्ना भी यहां पर नज़र आयीं। 

इसे जरुर पढ़ें- शादी जब होगी तब हो जाएगी, इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती मैं- मोना सिंह

यह विडियो भी देखें

एकता कपूर की इशी मां भी उनके बेटे से मिलीं

divyanka tripathi at ekta kapoor son namkaran

दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता भल्ला का रोल प्ले करती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के काफी क्लोज़ हैं उनके बेटे के नामकरण में वो अपने पति विवेक दहिया के साथ ग्लैमरस अवतार में आयी थी।

ग्लैमरस अवतार में एकता के घर दिखीं मौनी रॉय

mouni roy at ekta kapoor son namkaran

एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल नागिन को छोड़ बॉलीवुड फिल्में कर रही मौनी रॉय भी अपने फेवरेट प्रड्यूसर के बेटे से मिलने पहुंची। एकता कपूर के घर आयी इस खुशी के लिए उनके सभी क्लोज़ फ्रेंड्स काफी खुश हैं। मौनी रॉय वन ऑफ शोल्डर में दिखीं। 

sonam kapoor ekta house for her son namkaran

सोनम कपूर भी यहां नज़र आयीं उन्होंने इस खास मौके पर लाइट मेकअप लुक कैरी किया था। सोनम कपूर और एकता कपूर काफी अच्छा बोन्ड शेयर करती हैं। ऐसे में उनके घर की इस खुशी में शामिल होने सोनम कपूर भी पहुंची। 

abhishek bachchan at ekta resident son ravie namkaran

जितेन्द्र की फैमिली का बच्चन परिवार के साथ भी काफी गहरा रिश्ता है। इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन भी एकता कपूर को मुबारकबाद देने और उनके बेटे से मिलने पहुंचे।

 

टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी एकता कपूर का रिश्ता सभी से बेहद खास है। जितेन्द्र दादा तो पहले ही बन चुके थे अब उनकी बेटी के मां बनने के बाद वो नाना भी बन चुके हैं। बेटी का बच्चा तो हर माता-पिता के लिए खास होता ही है और जब बेटी एकता कपूर जैसी सक्सेसफुल और समझदार हो तो फिर हर पिता जितेन्द्र की तरह खुश ही रहता है। एकता कपूर ने शादी किए बिना ही मां बनने का ये फैसला लिया है। वैसे ये भी बता दें कि एकता कपूर से पहले उनके सीरियल की बहू साक्षी तंवर भी बिना शादी किए मां बनी हैं उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।