image

Aaj Ka Rashifal 14 July:इन 4 राशि के जातकों को पैसों के मामले में आज नहीं करना चाहिए किसी पर भी विश्‍वास, धन हानि के हैं योग...मेष से लेकर मीन तक यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल

14 जुलाई 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्‍या लेकर आया है। यह जानने की इच्‍छा रखने वाले पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए राशिफल को एक बार जरूर पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2025-07-14, 06:03 IST

पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए 14 जुलाई 2025 के दैनिक राशिफल में आप जान पाएंगी  कि आपके जीवन के कौन से क्षेत्र में आज बदलाव आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार, प्रेम संबंध हो या आर्थिक स्थिति, सभी के क्षेत्र में अपनी दशा जानने के लिए यह राशिफल जरूर पढ़ें । आज कुछ राशियों के जातकों को पैसों के मामले में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि धन हानि के योग बन रहे हैं। ऐसे में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदेह हो सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन नई संभावनाओं, रिश्तों में मिठास और आत्मविश्वास में वृद्धि का समय लेकर आ रहाहै। पूरा राशिफल पढ़ें और जानें, क्या लिखा आपके भाग्‍य में आज। 

आज का राशिफल - मेष राशि

आज आपका दिन आध्यात्मिकता और कर्म के बीच संतुलन बनाने का अवसर लेकर आया है। दिन की शुरुआत प्रार्थना या भजन-पूजन से करें। शिव भक्त से प्रेरणा मिलने के योग हैं, जिससे आपको आंतरिक शांति मिलेगी। यह शांति आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी, अपने काम को भी निष्ठापूर्वक करें।

शुभ रंग: सिंदूरी लाल रंग
शुभ अंक: 3

उपाय: घर के मंदिर में शाम को घी का दीपक अवश्य जलाएं। इससे घर का वातावरण स्वच्छ बनता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

 मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक सोच रखने का होगा। परिस्थितियां आपके अपेक्षानुरूप बनेंगी। पुराने रिश्तों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी, जैसे परिवार के किसी सदस्य से गहरे जुड़ाव का अनुभव होगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा, चाहे कोई छोटा निवेश हो या आय बढ़ने का कोई अवसर सामने आए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

उपाय: प्राथमिक समय पर घर में कपूर जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और मन शांत रहता है।

यह विडियो भी देखें

 वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

प्रेम जीवन में नए आरम्भ के संकेत हैं। हो सकता है कि कोई नई मुलाकात हो जाए या अगर पहले भी कोई व्यक्ति आपको पसंद आ रहा था, तो उससे संबंध और गहरे बन सकते हैं। यात्रा का मौका मिलना भी संभव है, यह यात्रा जरूरी भी हो सकती है जैसे पढ़ाई, काम या किसी से नया संपर्क बनाने के लिए, की जा सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और उसकी परिक्रमा करें। इससे मन स्थिर होगा और चिंताओं में कमी आएगी।

 मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

cancer zodiac horoscope

घर के किसी शुभ कार्य की रूपरेखा आपको आज बनानी पड़ सकती है, जैसे कोई आयोजन, धार्मिक कार्य या परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी कोई जिम्मेदारी उठाना का काम हो, आपको उसे देखना होगा। माता के पक्ष से सहयोग मिलेगा चाहे वह भावनात्मक हो या आर्थिक।

शुभ रंग: दूधिया सफेद

शुभ अंक: 2
उपाय: चावल और शक्कर का दान करें। इससे परिवार में सहयोग और सामंजस्य बढ़ता है।

 कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज आपका आत्मबल उच्च रहेगा। आपकी वाणी में प्रभाव होगा, यानी लोगों को आपकी बातें प्रभावशाली लगेंगी। आज का दिन किसी पुराने प्रयास के फल पाने का भी हो सकता है। अब तक की मेहनत रंग ला सकती है और आपको पहचान मिल सकती है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों या घर की प्रतिष्ठा में कुछ अच्छा बदलाव होगा।

शुभ रंग: ऑरेंज

शुभ अंक: 1

उपाय: सुबह-शाम सूर्य को गुड़ और जल अर्पित करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्नति के दरवाज़े खुलते हैं।

 सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज काम के प्रति अगर आपका समर्पण रहेगा तो आज आप जरूर कामयाबी पाएंगे। आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने किसी हेल्‍थ इश्यू में भी राहत मिल सकती है, मतलब स्वास्थ्य संबंधी चिंता आज कम होगी। निवेश के मामले में लाभ की संभावना है चाहे शेयर, म्यूचुअल फंड या कोई छोटा व्यापार, जहां पैसा लगाएंगी फलदायक रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 4

उपाय: गौ माता को गुड़ रोटी खिलाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।

  कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। चाहें वह कोई पारिवारिक संबंध हों या नई-नई दोस्‍ती हो। आज उस पर आपका ध्यान रहेगा। कला, संगीत या फैशन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं कोई शो, नया प्रोजेक्ट या टैलेंट प्रतियोगिता जैसी चीजेंहो सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें, खुद से भरोसा न खोएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

उपाय: घर के कोनों में गुलाब जल का छिड़काव करें। इससे माहौल में भी शांति और सौंदर्य बना रहेगा।

 तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

 आज आपका कोई पुराना राज खुल सकता है। अतीत की कोई बातें सामने आ सकती हैं। यह किसी भूल या छुपाई गई जानकारी को उजागर कर देगी। मन में चल रही उलझन भी सुलझने की संभावना है। अपने लिए एकांत में समय निकालें, क्योंकि कुछ समय अकेले गुजारना आपको मानसिक शांति देगा।

शुभ रंग: गाढ़ा लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: मसूर की दाल दान करें इससे मन हल्का होता है और पुरानी उलझनें खत्म होती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

आज आपकी विद्या, शिक्षा और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन में मन लगेगा या कोई धार्मिक ग्रंथ पढ़ने- समझने जैसे काम में आप आगे बड़ सकते हैं। गुरु, शिक्षक या वरिष्ठ की सलाह से कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। नियम और अनुशासन से जुड़ी कोई चीज सीखने को मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: अपने आसपास के केले के पेड़ों को सुबह-जल दें। इससे वृद्धि, पवित्रता और समृद्धि होती है।

 धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

capricorn zodiac horoscope

आज टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन से आपको विशेष लाभ मिलेगा। काम व्यवस्थित तरीके से करने से आपको नाम और पहचान मिलेगी। पुराने संघर्षों का फल मिलने लगेगा जिसके लिए आपने मेहनत की है। व्यर्थ की चिंताओं और बेमतलब की सोच से बचें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8
उपाय: शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक शनिदेव को अर्पित करें। इससे कार्यों को सफलता मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा।

 मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। कोई नया मित्र, सहयोगी या परिचित मिल सकता है। आज आपकी सामाजिक छवि बदल सकती है। कोई पुरानी अधूरी योजना, जैसे कुछ पढाई से जुड़ा काम, प्रोजेक्ट या यात्रा, आज आगे बढ़ सकती है। आप खुद की क्षमताओं पर विश्वास रखें।

शुभ रंग: नीला
शुभ अ

उपाय: पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें इससे रिश्तों में मधुर संबंध बनते हैं और वृक्ष की आशीष मिलती है।

 कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आपको अंतरात्मा से जुड़ने का अनुभव हो सकता है, जिससे आपको शांति, भक्ति या रचनात्मकता महसूस होगी। कोई कला, कविता, संगीत, या कोई आध्यात्मिक लेखन आज आपका आसानी से दिल को छू सकता है।
आज पुराने किए गए काम से आपको सम्मान भी मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

उपाय: शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष दान करें। इससे मन शांत होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

 मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;