घड़ी हो गई है गंदी तो साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आप रोजाना शर्ट या कपड़े गंदे होने पर बदलते होंगे। इसके अलावा, आप साल में एक बार नए जूते या नए कपड़े भी खरीदते होंगे या शायद इससे पहले ही लेकिन एक चीज़ ऐसी है जिसे आप हमेशा के लिए पहनते हैं लेकिन उसे कभी नहीं धोते या बदलते और वो है आपकी घड़ी। घड़ी एक ऐसी फैशनेबल वस्तु है जिसे आप हर चीज के साथ या हर जगह हमेशा पहनते ही हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो घड़ी को सिर्फ रात में ही उतारते हैं। जाहिर है, पहने-पहने पसीने के कारण घड़ी का रंग फीका पड़ जाता है और उसमें गंदगी भी जमने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी घड़ी हमेशा नई जैसी चमकती रहे, तो उसे साफ रखना बेहद जरूर है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से अपनी घड़ी को साफ रख सकती हैं।
गर्म पानी और साबुन

घड़ी को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप घड़ी को साफ करने से पहले इसके बैंड को अलग कर लेें ताकि वह सुरक्षित रहे। अब आप उसे (बैंड या चैन) गर्म पानी और साबुन के मिश्रण में डालकर साफ करें। इसके लिए आप एक मग में गर्म पानी डालें और फिर कोई लिक्विड साबुन डालें और फिर मिश्रण को अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण में घड़ी के बैंड या चैन को डालें और कुछ देर छोड़ दें। फिर कुछ देर बाद आप बैंड को निकालकर टूथब्रश से अच्छे से साफ करें। इसको साफ करने के बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। आप ऐसा हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें।
टोमेटो केचअप

घड़ी को साफ करने के लिए यह नुस्खा भी बहुत उपयोगी है। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आप टोमेटो केचअप को (जिसे आप मार्केट से खरीद सकती हैं या फिर घर पर भी बना सकती हैं) एक मग में डाल लीजिए और उसमें घड़ी के बैंड या चैन के हिस्से को डुबो दीजिए। इसे 2 मिनट के लिए ऐसी ही छोड़ दें और फिर टूथब्रश से साफ करें। टूथब्रश से साफ करने के बाद आप बैंड को गर्म पानी से धो लें। आपकी घड़ी साफ और नई जैसी हो जाएगी। इस बात का खास ध्यान रहे कि घड़ी के डायल में पानी ना जाए वर्ना वह खराब हो जाएगा। साथ ही, बैंड को भी ज्यादा देर तक इस मिश्रण में नहीं छोड़े क्योंकि ऐसा करने से आपके बैंड या चैन को नुकसान भी पहुंच सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-किचन की चिपचिपी खिड़की के ग्रिल की ऐसे करें सफाई, आजमाएं ये सिंपल तरीका
नींबू और बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है। इसके अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो चीजों को साफ रखने का काम करते हैं। अगर बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिला दिया जाए, तो यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा। इस मिश्रण को बनाने के लिए आप आधे कप गर्म पानी में आधा नींबू का रस डालें और इसमें थोड़ा-सा बेकिंग सोडा भी मिला दें। फिर इस मिश्रण में अपना बैंड डालें और टूथब्रश से साफ करें। ध्यान रहे कि बैंड को हल्के हाथों से साफ करें। घड़ी को साफ करने के बाद आप इसे साफ पानी से धो लें और बैंड को घड़ी में लगाकर पहन लें।
टूथपेस्ट

इस नुस्खे का उपयोग आप केवल चांदी, सोने या चैन की घड़ी को साफ करने के लिए ही करें। इस नुस्खे को अपनाने के लिए आप एक प्लेट में टूथपेस्ट को निकाल लें। उसके बाद, घड़ी को टूथब्रश से साफ करें। अब, एक साफ कपड़े को गर्म पानी में डुबोएं और पेस्ट को अच्छी तरह से पोंछ लें। फिर देखें कमाल, आपकी घड़ी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। ध्यान रहे कि घड़ी के डायल को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें। डायल को आप साफ कपड़े से क्लीन कर सकती हैें।
इसे ज़रूर पढ़ें- किचन कैबिनेट से आने वाली बदबू ने कर दिया है परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक्स
इन नुस्खों को अपनाने से पहले आप घड़ी का पैच टेस्ट ज़रूर करें। तो लेडिज, आप इन टिप्स की मदद से अपनी घड़ी आसानी से साफ कर सकती हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर ज़रूर करें साथ ही, जुड़े रहें हरज़िन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।