मानसून का समय है और कपड़े धोना इस समय में एक बड़ी समस्या बन जाता है। कपड़े धोना, उन्हें सुखाना, प्रेस कर अलमारी में रखना बहुत बड़ा टास्क होता है। ऐसे में अगर बात करें आपके धुले हुए कपड़ों की तो ये अधिकतर मामलों में या तो बदबू करने लगते हैं या फिर इनमें रोएं आ जाते हैं या फिर ये ठीक से सूखते नहीं हैं।
अगर बात करें कपड़े धोने से जुड़े हैक्स की तो ये हैक्स बहुत ही काम के साबित हो सकते हैं जो हम आपको बताने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय बर्फ का इस्तेमाल करने से क्या होता है? चलिए हम आपको बताते हैं कि इससे क्या हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ यूनिक क्लीनिंग हैक्स।
अगर आपके धुले हुए कपड़ों से आ रही है बदबू तो क्या करें?
अगर आपके घर के धुले हुए कपड़ों से हमेशा से बदबू आ रही है तो आप उसके लिए जिम्मेदार आपकी वॉशिंग मशीन हो सकती है। ये इसलिए क्योंकि आपकी वॉशिंग मशीन की खुद सफाई करना हम भूल जाते हैं। नहीं-नहीं यहां सिर्फ लिंट ट्रैप की सफाई की बात नहीं हो रही है बल्कि यहां तो बात हो रही है पूरी वॉशिंग मशीन को साफ करने की। इसके लिए बहुत ही आसान से दो हैक्स हम आपको बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- वॉशिंग मशीन में धोने हैं रंगीन कपड़े तो ये हैक्स करेंगे मदद
सबसे पहले तो अगर आपकी फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है तो आप रबर के नीचे चेक करें। उस जगह पर सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है। ऐसे में एक टिशू में थोड़ा सा माउथवॉश डालकर उसे इस रबर वाली जगह पर लगा दें और फिर उसे 10 मिनट बाद हटा दें। आप पाएंगी कि आपकी वॉशिंग मशीन से बदबू काफी हद तक चली गई है।
गास्केट को भी इसी तरह से साफ करें। गास्केट का मतलब है वो रबर या सिलिकॉन के जोड़ जिनसे वॉशिंग मशीन के अलग-अलग हिस्से जुड़े होते हैं।
वॉशिंग मशीन के टब को ठीक से साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सफेद सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको करना ये है कि आधा लीटर सिरका और 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लेकर वॉशिंग मशीन में डालें और जितना कपड़े धोते समय पानी इस्तेमाल करती हैं उतना पानी डालकर वॉशिंग मशीन की सबसे लंबी साइकल चला दें।
इससे मशीन अच्छी तरह से साफ हो जाएगी और जो पानी के दाग और खारा पानी जमा होगा वो भी निकल जाएगा। इसके बाद आप नॉर्मल पानी से मशीन को धोना ना भूलें वर्ना उसमें सिरके की स्मेल रह जाएगी।
वॉशिंग मशीन के ड्रायर में क्यों डाली जा सकती है बर्फ
जैसा कि हमने बताया कि कपड़े प्रेस करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम होता है और ऐसे में ये जरूरी है कि आप कपड़ों को ठीक से सुखाएं, लेकिन वॉशिंग मशीन में अगर कपड़े धोए और सुखाए जाएं तब तो ये बहुत ही ज्यादा श्रिंक हो जाते हैं। ऐसे में बर्फ के टुकड़े आपके काम आएंगे।
आपको करना ये है कि कपड़े सुखाते समय ड्रायर में आप दो-तीन आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। ऐसा क्यों? इसके पीछे साधारण सी साइंस है, जैसे पानी निकलने के साथ आइस क्यूब्स मेल्ट होंगी तो स्टीम बनेगी और ऐसे में कपड़ों में रिंकल्स कम पड़ेंगे।
ये असल में बहुत ही काम की ट्रिक साबित हो सकती है और ऐसे में कॉटन आदि के कपड़ों में तो बहुत ही कम रिंकल पड़ते हैं।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें- इन हैक्स से आधा हो सकता है आपका कपड़े धोने का समय
कपड़े सूखने में लगता है बहुत समय तो क्या करें?
मानसून के समय एक और बहुत ही बड़ी समस्या होती है कि कपड़े सूखने में बहुत ज्यादा समय लगता है। ऐसे में आप करें ये कि कपड़ों के साथ-साथ नीचे की ओर ड्रायर में एक बिल्कुल सूखा टॉवल डाल दें। ऐसा करने से सूखा टॉवल जल्दी कपड़ों का पानी सोख लेगा और ये ज्यादा बेहतर तरीके से सूखे हुए मिलेंगे।
ये तीनों हैक्स ट्राई जरूर करके देखें ये आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपके पास भी ऐसे कोई हैक्स हैं तो हमें हर वॉइस के लिए अपने हैक्स लिख भेजें और हम उसे अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Brightside/ Freepik/ Shutterstock/ Housing.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।