herzindagi
house and home

जानें मकान और घर के बीच में क्या होता है फर्क

<img src="//images.herzindagi.info/image/2021/Dec/what-is-home-and-what-is-house.jpg" alt="what is home and what is house" />
Editorial
Updated:- 2021-12-31, 11:17 IST

कहा जाता है कि रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। इंसान जैसे ही रोटी और कपड़े का इंतजाम कर लेता है उसकी अगली जरूरत मकान की होती है। जिससे उसे जीवन भर रहने के लिए एक तय जगह मिल सके। यही वजह है कि लोग खुद का मकान बनाने के प्रयास में लगे रहते हैं। पर क्या आपको पता है कि आप जहां रह हैं, वो जगह दरअसल है क्या? वो घर है या मकान। तो आइए जानते हैं घर और मकान के बीच में होने वाले अंतर के बारे में-

घर किसे कहा जाता है?

defference with in house and home

घर उस जगह को कहा जाता है, जहां एक से ज्यादा लोग रहा करते हों। घर में केवल एक इंसान नहीं रहता है वहां कई लोग रहते हैं, जिनके बीच आपस में कोई रिश्ता होता है। इस जगह पर लोग परिवार सहित स्थाई रूप में रहा करते हैं। उस जगह से लोगों का भावनात्मक संबंध होता है, जहां पर सभी परिवार वाले इकट्ठा रहा करते हैं। घर का मतलब यह नहीं है कि ये कोई बड़ी सी जगह हो यह एक झोपड़ी, एक विला या एक बंगला भी हो सकता है। घर का सीधा अर्थ वहां के लोगों से होता है।

इसे भी पढ़ें-इन टिप्स की मदद से करें अपने घर को व्यवस्थित

मकान किसे कहा जाता है?

house and home basic difference

मकान का अर्थ है जहां कोई रहता हो। इसका मतलब ये नहीं है कि वो अपने परिवार के साथ हो। मकान को भेजा और प्यार से नहीं बल्कि ईंट और पत्थरों से तैयार किया जाता है। मकान का लंबे समय तक स्थाई रहना जरूरी नहीं होता है, समय आने पर ये बदले भी जा सकते हैं। मकान का अर्थ किसी भी ब्लीडिंग से होता है, वहीं मकान हमें सिर्फ सुरक्षा के नजरिए से ही चाहिए होता है, इसलिए मकान को एक सामान के तौर पर देखा जाता है।

मकान और घर के बीच क्या होता है अंतर-

  • घर को बसाया जाता है वहीं मकान को बनाया जाता है। यह बात बिल्कुल सच है, मकान बनाने से ज्यादा मुश्किल है, उसे घर का रूप देना। लोगों के बिना कोई भी मकान महज ढांचा मात्र ही रहता है।
  • घर में कई सारे लोग आपस में प्यार से रहते हैं, वहीं मकान में कोई एक व्यक्ति भी रह सकता है। इसलिए कहा जाता है कि हर मकान घर नहीं बन सकता है, क्योंकि घर को लोगों द्वारा ही सजाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-आप जो खरीद रही हैं, कहीं वो नकली माल तो नहीं? कुछ इस तरह पहचानें

  • घर में प्यार और सम्मान की भी अहमियत होती है, वहीं मकान महज ईट, पत्थर और सीमेंट की मदद से बनाया एक ढाचा होता है।
  • घर के लिए जरूरी नहीं कि वो एक बड़ी या आलीशान जगह हो। एक झोपड़ी जहां परिवार मिलजुल कर रहता हो उस जगह को भी घर कहा जाता है।
  • एक मकान को घर बनाया जा सकता है, पर एक घर को मकान नहीं बनाया जा सकता है। अगर किसी खाली ढ़ांचे में कोई परिवार रहने आ जाए तो वो समय के साथ घर बन जाएगा। पर ऐसा घर के साथ नहीं हो सकता है।

तो ये थे हाउस और विला के बीच के अंतर, तो अब आप जब भी हाउस या होम शब्द का इस्तेमाल करें इन बातों का ध्यान रखें। आज का आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- freepik.com, indiaencouters.com, imimg.com and curlytales.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।