Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन धनिया खरीदना क्यों होता है शुभ? जानिए

Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन नया सामान खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन हम बर्तन और ज्वेलरी आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं धनिया
- धनतेरस के दिन धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनिया बहुत अच्छा होता है। यही कारण है कि लोग बर्तनके साथ-साथ इस दिन धनिया भी खरीदते हैं।
- शहरों में आमतौर पर इस दिन लोग सूखा धनिया खरीदते हैं। वहीं गांव में गुड़ और धनिये को मिलाकर नैवेद्य बनाया जाता है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए नैवेद्यचढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
- ना सिर्फ धनतेरस के दिन बल्कि आमतौर भी मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान धनिया यूज करना शुभ होता है।
इसे भी पढ़ेंः Dhanteras 2022: आखिर क्यों की जाती है कुबेर जी की पूजा?
सब कुछ होता है अच्छा
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिहाज से भी धनतेरस के दिन धनिया खरीदना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिनधनिया खरीदने से हमें ढेर सारे फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को धनिया चढ़ाएं और पूजा के बाद इसे तिजोरी में रखना शुभ होता है
बहुत शुभ होता है धनतेरस का दिन
धनतेरस के पूरे दिन बहुत अच्छे संयोग होते हैं। ऐसे में आप इस दिन कोई भी शुभ काम कर सकते हैं। विवाह के रस्मों से लेकर बच्चों के किसी अच्छे संस्थान में दाखिलेके लिए आप इस दिन का चुनाव कर सकते हैं।
धनिया ही नहीं और भी कुछ चीजें होती हैं शुभ
धनिया खरीदने के अलावा आप धनतेरस के दिन झाडू, गोमती चक्र, श्रृंगार का सामान और कोडियां खरीद सकते हैं। यह सारी चीजें बहुत शुभ मानी जाती है।
करें पूजा पाठ
सामान खरीदने के अलावा धनतेरस के दिन सच्चे मन से पूजा पाठ करें। मां लक्ष्मी और गणेश को प्रसाद का आदि भोग लगाएं और घर में किसी भी तरह की मीठनहीं बनाएं।
इसे भी पढ़ेंःधनतेरस के दिन करें ये उपाय और पाएं ढेरों लाभ
उम्मीद है आपको अब समझ आ गया होगा कि धनतेरस कि दिन धनिया क्यों खरीदा जाता है। अगर आप धनतेरस के दिन से जुड़ा कोई और उपाय जानना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।