Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

Dhanteras 2022: आखिर क्यों की जाती है कुबेर जी की पूजा?

कुबेर जी की पूजा करने का बहुत अधिक महत्व होता है इस लेख में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन कुबेर जी की पूजा क्यों की जाती है।
Updated:- 2022-10-09, 08:00 IST
image

हिंदू धर्म में धनतेरस का बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली से पूर्व धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती ही है क्योंकि उन्हें धन की देवी माना जाता है लेकिन इस दिन कुबेर जी की पूजा का भी विशेष महत्व होता है लेकिन क्यों कुबेर जी की पूजा धनतेरस पर विशेष रूप से होती है और उनकी पूजा का क्या महत्व होता है इसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।

क्यों होती है धनतेरस पर पूजा?

 kuber puja on dhanteras

धनतेरस का पर्व धन से जुड़े कार्यों के लिए बहुत ज्यादा शुभ होता है। यह दिन मुख्य रूप से देवी लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। माता लक्ष्मी जी की पूजा से धन और समृद्धि का लाभ मिलता है। आपको बता दें कि इस दिन लोग कुबेर जी की भी पूजा करते हैं।

उनकी पूजा करने का भी बहुत अधिक महत्व होता है। आपको बता दें कि इस दिन कुबेर जी को धन और वैभव का देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कुबेर जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है और वह अपने भक्तों के धन की रक्षा भी करते हैं। साथ ही कुबेर जी की पूजा से घर से दरिद्रता भी दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी के बारे में कितना जानती हैं आप ? जानें कहां करती हैं ये वास

क्यों होती है कुबेर जी की पूजा?

हिंदू ग्रंथों की मान्यताओं के अनुसार हर देवी-देवता के पास एक-एक जिम्मेदारी दी गई थी। भगवान शिव ने देवताओं के धन की रक्षा के लिए कुबेर जी को इसका भार सौंपा था। इसके बाद से ही भगवान कुबेर ने सभी देवताओं के धन को हमेशा सुरक्षित रखा इसलिए उन्हें देवताओं के धन का धनाध्यक्ष भी कहा जाता है।

कुबेर जी देवताओं के धन को उचित रूप से संग्रह करके रखते थे और कभी भी धन में व्यर्थ नहीं होने देते थे। ऐसा माना जाता है कि कुबेर जी की वजह से ही देवताओं ने हमेशा अपने धन का सदुपयोग किया था। इस कारण से ही आज भी धन के देवता के रूप में कुबेर जी की पूजा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस के दिन करें ये उपाय और पाएं ढेरों लाभ

लोगों का यह भी मानना है कि धनतेरस के दिन जो भी धन खरीदा जाता है और कुबेर जी को अर्पित किया जाता है तो उसका विशेष फल प्राप्त होता है और धन की रक्षा भगवान कुबेर स्वयं करते हैं। आपको बता दें कि ऐसा भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति के पास धन की कमी होती है और वह नियमित रूप से और विधि-विधान के साथ भगवान कुबेर जी की पूजा करते हैं तो उनकी धन से जुड़ी समस्या समाप्त हो सकती है।

तो यह थी धनतेरस से जुड़ी हुई जानकारी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

image credit-indiamart 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।