दीपिका और रणवीर के शादी कार्ड की इन गलतियों का उड़ रहा है मजाक

दीपिका और रणवीर इस साल नंवबर के महीने में शादी करने वाले हैं और दोनों ने इस खबर को अपने फैंस के साथ शेयर किया। दीपिका और रणवीर ने इस न्यूज को शेयर करते टाइम अपना वेडिंग कार्ड भी शेयर किया जिसके बाद इस कार्ड का मजाक बनना शुरू हो गया।
दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया था लेकिन हिंदी वाले कार्ड में कुछ गलतियां थीं। यहां तक की दीपिका का नाम भी गलत लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस दोनों पर सवाल उठाने लगे और कुछ लोगों ने तो दोनों का मजाक ही उड़ा दिया।
वेडिंग कार्ड का उड़ा मजाक
अपनी शादी को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए दीपिका और रणवीर अब किसी और वजह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन इसकी वजह दोनों का वेडिंग कार्ड ही है। दरअसल दीपिका और रणवीर ने हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया था लेकिन हिंदी वाले कार्ड में कुछ गलतियां थीं। यहां तक की दीपिका का नाम भी गलत लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस दोनों पर सवाल उठाने लगे और कुछ लोगों ने तो दोनों का मजाक ही उड़ा दिया। फैंस ने लिखा है, “दीपिका का नाम हम ऐसे लिखते थे आज पता चला कि दीपीका लिखना है।“

यूजर्स बोले- 'दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार'...
सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को ट्रोल किया जा रहा है। कार्ड को लेकर लोग अलग-अलग तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है- शादी के कार्ड पर अपना नाम गलत कौन लिखता है?
एक अन्य यूजर ने पूछा है - दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार।

हिंदी के कार्ड में दो गलत शब्द 'की' और 'दीपीका' यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनको कोस रहे हैं। बता दें कि हिंदी के इन वाक्यों में ''की'' के स्थान पर 'कि' और ''दीपीका'' की जगह 'दीपिका' लिखा जाना चाहिए था।
ऐसा नहीं है कि दीपिका और रणवीर के सभी फैंस उनके वेडिंग कार्ड का मजाक बना रहे हैं बल्कि कुछ फैंस उनके लिए प्यार भरे मैसेज भी लिख रहे हैं। अब आप ये खुद ही देख लीजिए।

वेडिंग कार्ड पर मैसेज
‘दीपवीर’ अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 14 और 15 नवंबर को होगी। दोनों ने शादी की डेट ट्विटर पर शेयर की है। सूत्रों के अनुसार दोनों बीते 5 साल से रिलेशनशिप में हैं।
मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में हो सकती है। दोनों शादी इटली के लेक कोमो में कर सकते हैं।

दीपिका-रणवीर ने लिखा, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को होगी। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणबीर।"
दीपिका और रणवीर लव स्टोरी
एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है। जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है। रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के फैंस को उन्हें दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।
दीपिका और रणवीर के शादी वेन्यू की खासियत
दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं जो 146 स्क्वेयर किलोमीटर में फैला हुआ है। यह लेक करीब 1,300 फीट गहरा है जो इसे यूरोप के सबसे गहरे लेक में से एक बनाता है। यहां आपको बता दें कि लेक कोमो इटली का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी माना जाता है। यह रोमन काल से ही अमीर लोगों के बीच हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत लेक में से एक कहा जाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।