‘दीपवीर’ अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 14 और 15 नवंबर को होगी। दोनों ने शादी की डेट ट्विटर पर शेयर की है। सूत्रों के अनुसार दोनों बीते 5 साल से रिलेशनशिप में हैं।
मीडिया सूत्रों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी साउथ इंडियन स्टाइल में हो सकती है। दोनों शादी इटली के लेक कोमो में कर सकते हैं।
दीपिका-रणवीर ने लिखा, "हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को होगी। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपीका और रणबीर।"
Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram
अपनी शादी को लेकर हॉट टॉपिक बने हुए दीपिका और रणवीर अब किसी और वजह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन इसकी वजह दोनों का वेडिंग कार्ड ही है। दरअसल दीपिका और रणवीर ने हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषा में अपना वेडिंग कार्ड शेयर किया था लेकिन हिंदी वाले कार्ड में कुछ गलतियां थीं। यहां तक की दीपिका का नाम भी गलत लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस दोनों पर सवाल उठाने लगे और कुछ लोगों ने तो दोनों का मजाक ही उड़ा दिया। फैंस ने लिखा है, “दीपिका का नाम हम ऐसे लिखते थे आज पता चला कि दीपीका लिखना है।“
Read more: दीपिका के दिल में आज भी है अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के लिए जगह ?
Image Courtesy: @deepikapadukone/Instagram
Read more: दीपिका जब रणवीर से मिली थी पहली बार तो ये सब सोचती थीं उनके बारे में
एक इंटरव्यू में रणवीर के बारे में पूछने पर दीपिका पादुकोण को कहते सुना गया कि रणवीर एक एनर्जी से भरपूर इंसान होने के अलावा भी बहुत कुछ हैं। दीपिका की मानें तो वह यह सुनकर अब पक चुकी हैं कि लोगों को रणवीर की गजब की एनर्जी से बेहद प्यार है। जबकि उनमें इसके अलावा भी बहुत कुछ है। दीपिका पादुकोण का मानना है कि रणवीर ना केवल एक अच्छे इंसान हैं बल्कि उनका काफी बड़ा दिल भी है। रणवीर किसी के सामने रोने से भी नहीं डरते क्योंकि वह बेहद इमोशनल और सेंसिटिव इंसान हैं और उनकी इसी बात से दीपिका को काफी प्यार है। रणवीर की यही खूबी दीपिका की मानें तो उन्हें असल मायनों में खास बनाती है। फिलहाल दीपिका और रणवीर के फैंस को उन्हें दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने का बेसब्री से इंतजार है।
यह विडियो भी देखें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।