दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बेडरूम के राज

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के बेडरूम के कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हें जानने के बाद आपको लगेगा कि रणवीर ऐसे भी हो सकते हैं। दीपिका और रणवीर शादी के बाद एक-दूसरे के बारे में खुलकर बातें करते हुए नजर आते हैं। इस बार दोनों साथ में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स का हिस्सा बने। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के कुछ बेडरूम सीक्रेट्स भी शेयर किए।
रणवीर सिंह के बेडरूम सीक्रेट्स
दीपिका पादुकोण का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में पूछा गया था। इस बात का जवाब दीपिका ने यह कहते हुए दिया कि रणवीर सिंह काफी देर तक शॉवर लेते हैं और टॉयलट में भी काफी लंबे वक्त तक रहते हैं।
ये जरूर पढ़ें: दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह
इसके साथ ही दीपिका ने ये भी बताया कि तैयार होने के लिए भी रणवीर ज्यादा टाइम लगाते हैं। रणवीर के बारे में इतना सब बोलने के बाद जब दीपिका ने कहा, “बेड पर भी उतना ही टाइम लगाते हैं।“ इस बात पर ऑडियंस हंसने लगी। ऑडियंस के हंसने के बाद दीपिका पादुकोण ने खुद को ठीक करते हुए कहा, “मेरा मतलब बिस्तर पर सोने के लिए जाने पर भी काफी वक्त लगाते हैं। “
दीपिका पादुकोण ने बताया, “जब भी रणवीर कहीं जाने के लिए कपड़े चुनते हैं तो पहले वह उसे मुझे दिखाते हैं। मेरे अप्रूव करने के बाद ही वह उन कपड़ों को पहनते हैं।“ इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण को फेमिना वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से समानित किया गया।
रणवीर सिंह ने भी खोले हैं कई राज
रणवीर सिंह का कहना है कि दीपिका पादुकोण बहुत घरेलू और सिंपल हैं। रणवीर ने दीपिका की तारीफ करते हुए खुलासा किया, “दीपिका एक घरेलू लड़की है और मुझको उसकी ये बात बहुत पसंद हैं। उससे कोई भी अगर दो मीठी बातें कर ले तो वो उससे काफी इम्प्रेस हो जाती है। वो बहुत सीधी है।“
रणवीर सिंह ने दीपिका के बारे में कुछ ऐसा कहा कि वो अपनी आंखों के आंसू बहने से रोक नहीं पाईं। रणवीर सिंह ने कहा, “मुझे फिल्म में मेरी रानी मिली हो या नहीं लेकिन मुझे असल जिंदगी में मेरी रानी जरूर मिल गई है।" दीपिका पादुकोण के बारे में रणवीर सिंह का कहना है, “मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान समझता हूं कि मेरी शादी दीपिका के साथ हुई है। शादी के बाद मुझको लगता है कि मैं लाखों में एक हूं जिसको दीपिका ने पसंद किया। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।