भावनाओं में बह कर दीपिका कर गईं कुछ ऐसा काम कि खुल गई उनकी शादी की पोल

बीते साल बॉलीवुड गलियारों में कई शादियां हुई। मगर बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादी का लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं। जी हां, आप सही समझ रही हैं, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। इन दोनों एक्टर और एक्ट्रेस को अवॉर्ड्स नाइट से लेकर साथ में हॉलीडेज बिताते हुए तक देखा जा चुका है। मगर दोनों ने ही आजतक अपने रिलेशनलशिप स्टेटस के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। अगर उनसे कभी पूछा भी गया कि क्या वे दोनों रिलेशनशिप में हैं, तो दोनों ने यह कह कर बात टाल दी की वक्त आने पर सबको सब कुछ पता चलेगा और वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हां मगर इन दोनों के फैंस को दोनों के बीच की हॉट कैमिस्ट्री न केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी खूब पसंद आती है। इसलिए सभी आस लगाए बैठे हैं कि दोनों ही जल्द शादी कर लेंगे। मगर दोनों ने न तो शादी की डेट फिक्स की है न ही वेन्यू फिक्स किया है। मगर फैंस भी दोनों की छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर गड़ाए बैठे हैं। दोनों की जरा सी हरकत पर फैंस खुश हो जाते हैं। मगर इस बार दीपिका ने अपने फैंस को एक ऐसी हिंट दे दी है, जो बात को प्रूव करती है कि दोनों के बीच लव रिलेशन है और दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
Read More: क्या दीपिका और रणवीर करने जा रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग?

दरअसल बीते दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए इस फंक्शन में दोनो को ही अलग-अलग कैटिगिरी में अवॉर्ड दिया गया है। अपने अवॉर्ड के साथ एक पिक्चर रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर की। इस पिक्चर पर उनके फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स किए मगर इन कमेंट्स के साथ एक कमेंट दीपिका ने भी किया है। बात जो भी हो पहली बार दीपिका ने रणवीर की पिक्चर पर ऐसा कमेंट किया जिससे लोगों ने यह कयास लगाना शुरु कर दिए कि दोनों के बीच कुछ दाल पक रही है औद दोनों ही जल्द शादी करने जा रहे हैं। दरअसल दीपिका ने रणवीर की पिक्चर पर लिखा 'माइन' और उसके बाद लव इमोजी भी बना दिया।
Read More: क्या आप दीपिका पादुकोण के खाने की इन मस्तानी आदतों के बारे में जानती हैं?

कमेंट करने के कुछ देर बाद ही दीपिका ने अपना कमेंट डिलीट भी कर दिया मगर उनके फैंस के बीच दीपिका का कमेंट वायरल हो गया और सोशल मीडिया के द्वारा सबने यह देख लिया कि दीपिका रणवीर के बारे में क्या सोचती हैं। बस इस कमेंट के बाद से ही लोग दीपिका और रणवीर की शादी के कयास लगा रहे हैं। वैसे दोनों की शादी की चर्चा बीते साल से ही है। पहले दोनों दिसंबर 2017 में ही शादी करने जा रहे थे मगर पद्मावत कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से शायद दोनों ने अपनी शादी इस साल पर टाल दी थी। अब दोनों के फैंस को इंतजार है कि दोनों जल्द ही शादी कर लें।
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका फिल्म रामलीला, बाजीराव मस्तानी औद पद्मावत में साथ काम कर चुके हैं और तीनों ही फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपर हिट भी रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।