UP News: यूपी में नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में बदल जाएंगे नियम, जानें कैसे बनेंगे बच्चे स्मार्ट

UP New Rules for School 2023: समय के साथ पढ़ाई-लिखाई के नियमों में भी बदलाव आ रहे हैं। स्कूलों में भी विद्यार्थियों को तरह-तरह के उपकरणों की मदद से पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। यूपी में दीक्षा एप की मदद से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। यह एप शिक्षकों, छात्रों और पेरेंट्स को पाठ्यक्रम से संबंधित सारी जानकारी देती है।
यूपी के स्कूलों में बदलाव
इस बदलाव के तहत दीक्षा एप पर 82 ई बुक्स और 7300 शैक्षिक वीडियो अपलोड कर दिए गए हैं। ढेर सारे प्राथमिक स्कूलों, उच्च प्राथमिक स्कूलों, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में स्मार्ट क्लास तैयार कराई गई है। इसके साथ-साथ आईसीटी लैब की व्यवस्था की गई है। इन लैब में स्कूलों के 14-14 विद्यार्थियों के समूह को कंप्यूटर से जुड़ी जनरल जानकारी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपका भी बच्चा किताबों से दूर भागता है तो अपनाएं ये तरीके
बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास
उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजाना किसी एक विषय के बारे में स्मार्ट क्लास में से समझाया जाएगा। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अभी सप्ताह में एक दिन स्मार्ट क्लास से सिखाया जाएगा। यह निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षकों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग
बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को भी ट्रेन किया जाएगा। लगभग 2 लाख स्कूलों में टैबलेट दिए गए है। इसके पीछे का मकसद के विद्यार्थियों तक बिना किसी समस्या के सारी सुविधा उपलब्ध कराना। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक, "राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब का कितना प्रयोग किया जा रहा है, इसकी निगरानी की मजबुत व्यवस्था की गई है।"
स्कूलों का इंटरनेट डेटा प्लान तैयार
इंटरनेट डेटा प्लान और डोंगल आदि की व्यवस्था जल्द विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस तैयारी से बच्चे बिना किसी परेशानी के आसानी से पढ़ाई जारी कर पाएंगे। (क्या आजाद भारत में बेटियों को भी है शिक्षा का समान अधिकार)
इसे भी पढ़ेंः नेटवर्किंग से लेकर रिसर्च तक, विदेश में पढ़ाई करने के मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।