Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

Instagram Reels Incident: इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का क्रेज आपकी जान पर पड़ सकता है भारी, देखें वीडियो

आजकल लोगों को फेमस होना काफी पसंद है। लेकिन इसके चक्कर में वो ये भूल जाते हैं कि ये उनकी जान के लिए खतरा भी साबित हो सकता है।
Updated:- 2023-07-25, 16:15 IST
Instagram video for karnataka

सेल्फी लेना और इंस्टाग्राम रील्स बनाना हर किसी को पसंद है। हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से अपनी वीडियो क्रिएट करता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करता है ताकि वो वायरल हो सके और उनके फॉलोवर्स बढ़ जाए। कई सारे लोग स्टंट वीडियो क्रिएट करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्ही रील्स की वजह से वो अपनी जान गंवा देते हैं।

अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी कई सारी इंस्टाग्राम रील्स वायरल होती रहती है जिसमें लोग अपनी जान की परवाह किए बिना वीडियो बनाते हैं और किसी बड़े हादसे की वजह से वो कभी वापस नहीं आते हैं। आइए जानते हैं इन वायरल वीडियो के बारे में जिसके कारण लोगों ने अपनी जान गवाई।

कर्नाटक में इंस्टाग्राम रील बनाते हुए गई एक शख्स हुआ हादसा

 

इन दिनों इंस्टाग्राम रील बनाने का क्रेज लोगों में काफी देखा जा रहा है। इसकी वजह से वो अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हुआ कर्नाटक के कोल्लूर के पास अरासिनागुंडी झरने के पास। जहां पर एक व्यक्ति पत्थर पर खड़ा होकर इंस्टाग्राम रील्स बना रहा था। तभी अचानक से उसका पैर फिसला और वो नहीं में जा गिरा। नदी के पानी का बहाव काफी तेज था। इसलिए अभी उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। इसलिए आपको भी रील्स बनाते हुए सावधानी जरूर रखनी है। वरना हादसा होने से कोई नहीं रोक पाएगा।

रील बनाते हुए बहे पति-पत्नी

रील्स बनाते हुए कई सारे लोग हादसे का शिकार हुए हैं। ऐसी ही एक वीडियो मुंबई के बांद्रा से सामने आई थी। जहां पर एक पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ मुंबई के बांद्रा बीच पर पिकनिक मनाने गए थे। वहां पर रील बनाने के लिए वो बीच पर रखे पत्थर पर जाकर बैठे और वीडियो (इंस्टाग्राम वीडियो को सुरक्षित रखने का तरीका) बनाने लगे। उन्हें नहीं पता था कि पानी का बहाव इतना तेज होगा कि वो बह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन वायरल वीडियोज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

लेकिन उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके बच्चे अपने मम्मी-पापा को बुलाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन फिर भी वो उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। इसके बाद पानी तेज बहाव से आता है और उन्हें बहाकर ले जाता है। वहां खड़े लोग देखते ही रह जाते हैं।   

रील के चक्कर में नदी में कुदा शख्स

रील बनाने का क्रेज कानपुर में भी देखने को मिला। यहां पर एक व्यक्ति रील बनाने के चक्कर में नदी में बह गया है। इस वीडियो में 4 साथी एक साथ खड़े होकर रील वीडियो बना रहे थे। तभी उनमें से एक व्यक्ति ने नदी में डुबकी लगाई जिसके बाद वो वापस बाहर नहीं आया। 

यूपी के इटावा में रील के चक्कर में गई डूबे दो लोग

इसी तरीके का मामला यूपी के इटावा से सामने आया है जहं पर दो दोस्त रील बनाने के लिए नदी में नहाने गए। वहां पर उन्होंने फोन निकालकर रील बनानी शुरू की। लेकिन ये वीडियो उनकी जान का खतरा बन गई। क्योंकि उन्हें पता नहीं चला कब तेज पानी का बहाव उन्हें बहाकर ले गया।

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।