Instagram पर अपनी फोटोज और वीडियोज को ऐसे रखें सुरक्षित

आज के समय में बहुत से लोग अलग-अलग कारणों की वजह से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को ओपन रखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अन्य यूजर्स के अकाउंट की फोटोज और वीडियोज का गलत इस्तेमाल ना करें। दरअसल बहुत बार लोग किसी की भी फोटो को अपने मुताबिक एडीट कर सोशल मीडिया पर शेयर करने लग जाते हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे सुरक्षित करें
- इंस्टाग्राम अकाउंट को सुरक्षित बनाने के लिए अकाउंट को प्राइवेट रखें। दरअसल बहुत से लोग आजकल इंस्टाग्राम के जरिए कमाई करते हैं। ऐसे में अन्य लोगों ने भी अपने अकाउंट को ओपन रखना एक ट्रेंड बना दिया है, जो गलत है।
- इसके साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी भी यूजर की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पहले उन्हें पहचाने। आजकल लोग फॉलोअर्स को जाने पहचाने बिना ही उनकी फॉलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं, जो गलत है।
इसे भी पढ़ेंः इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल होने के लिए जानें ये आसान हैक्स, लाखों में पाएं व्यूज
इंस्टाग्राम पर क्या पोस्ट नहीं करना चाहिए?
इंस्टाग्राम पर कभी भी अपना पासवर्ड, डॉक्यूमेंट का नंबर या एम्प्लॉई आईडी जैसी जानकारी अपलोड ना करें। बहुत बार लोग ऐसे वीडियो या फोटोज अपलोड कर देते हैं, जिनके बैकग्राउंड में कोई डाक्यूमेंट या जरूरी जानकारी रिकॉर्ड हो जाती है। ऐसा करने से बचें। (Instagram से पैसे कैसे कमाएं)
इंस्टाग्राम पर किसकी रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें
इन सभी टिप्स के अलावा इंस्टाग्राम पर कभी भी ऐसे अकाउंट की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें, जो आपको पैसे या इनाम देने का वादा करे। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि अकाउंट पर नाम सही से दिया हो और फोटो भी लगी हो।
इसे भी पढ़ेंः कौन थी Makeba? क्या है इंस्टाग्राम के इस ट्रेंडिंग गाने का मतलब?
इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को आसानी से सेफ बना सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।