बिग बॉस के वो सदस्य जिन्होंने प्यार में की सारी हदें पार

जब दो से ज्यादा सदस्य 3-4 महीने तक एक घर में बंद हो तो ऐसे में प्यार होना तो लाजमी है। शायद आप समझ गए होंगे कि हम किस चीज की बात कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस का शो प्यार के बगैर अधूरा है। इसलिए हर साल शो में किसी न किसी को प्यार जरूर हो जाता है। हालांकि, प्यार न शर्म देखता है न ही धर्म। प्यार का इजहार करने के कई तरीके होते हैं।
बिग बॉस के शो में भी जमकर अपने दिल की बात को कई तरह से एक्सप्रेस किया जा चुका है। शो में अक्सर कपल्स जाने-अनजाने में ऐसी हरकते कर देते हैं, जिसे शायद दर्शक देख न पाएं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन जोड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने शो में प्यार में की सारी हदें पार की हैं।
वीना मलिक और अश्मित पटेल
अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी
बिग बॉस के 7वें सीजन में जमकर प्यार की हवाएं चली थी। इसलिए उस दौरान शो में एक नहीं बल्कि कई कपल्स बने थे। अरमान कोहली और तनीषा मुखर्जी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों के प्यार ने उस साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अरमान और तनीषा अक्सर नेशनल टेलीविजन पर किस करते हुए दिखे। यही नहीं कई बार रात को भी वह एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते थे।
दोनों के अफेयर पर सभी ने उंगलियां उठाई थी। यहां तक कि बात इतनी आगे बढ़ गई थी कि खुद सलमान खान को इस विषय पर बोलना पड़ा। सलमान ने अरमान और तनीषा को नेशनल टेलीविजन पर चेतावनी दी थी।
इसे भी पढ़ें:ये हैं बिग बॉस की कुछ Most Lovable जोड़ियां, जिन्हें दर्शकों ने किया पसंद
ईशान और मायशा
View this post on Instagram
बिग बॉस 15 में कपल ईशान और मायशा के लव रोमांस के बारे में पूरी दुनिया जानती हैं। घर में एंट्री लेने के 4-5 दिन के भीतर ही ईशान को मायशा से प्यार हो गया था। यहां तक कि ईशान ने मायशा से शादी तक करने का फैसला ले लिया था। इस सीजन में अक्सर इस कपल को इंटिमेट होते हुए देखा जा चुका है। वह अक्सर एक-दूसरे के प्यार में खोए रहते थे। हालांकि, शो से बाहर निकलने के कुछ समय बाद दोनों की राहें जुदा हो गई।
इसे भी पढ़ें:केवल बिग बॉस 16 में ही नहीं, शो में पहले भी बन चुके हैं कई लव ट्रायंगल
गौतम गुलाटी और डियांड्रा
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।