भैरवी गोस्वामी ने कहा, ''actresses काम के लिए मर्दों के साथ सोती हैं, फिर 10 साल बाद रोती हैं''

कास्टिंग काउच पर भैरवी ने कहा कि "क्यों actresses 10 साल बाद शोषण का रोना रोती हैं?"
Updated:- 2018-01-10, 17:10 IST
Bhairavi goswami on casting couch main

हर कोई जानता है कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की समस्या है। अभी पिछले दिनों राधिका आप्टे ने भी कास्टिंग काउच के बारे में बोला था। लेकिन इन सब से इतर हेट स्टोरी में काम कर चुकी भैरवी गोस्वामी ने ट्विट किया है कि पहले तो काम पाने के लिए हिरोइन्स मर्दों के साथ सोती हैं और दस साल बाद रोती हैं कि मेरा शोषण हुआ था। इस एक ट्विट से भैरवी ने उन सारी हीरोइन्स पर हमला बोल दिया है जो आए दिन कास्टिंग काउच की बात कर अपनी शिकायत करती हैं। 

 

कुछ लोग इस ट्विट का समर्थन भी कर रहे हैं ट्विटर के जरिये अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी बातें रखते रहे हैं? लेकिन भैरवी के इस ट्विट ने काफी हड़कंप मचा दिया है और शायद कुछ लोग उनसे सहमत भी हैं। तभी तो भैरवी के इस ट्वीट पर लोगों ने तुरंत रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक ट्विटर यूज़र ने ट्विट किया है कि अगर किसी के साथ ऐसा होता है तो वह तुरंत ही क्यों नहीं बता देता कि उसका शोषण हुआ था। वहीं कुछ ने तो यह भी कहा है कि केवल एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि आम औरतें भी पैसों के लालच में शोषण का आरोप लगाती हैं।

 

पहले भी ट्विट से बटोर चुकी हैं सुर्खियां 

भैरवी अपने इस ट्वीट के कारण एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही हैं। इससे पहले वे कृति सेनन को लेकर किए गए एक ट्वीट के कारण चर्चा में रहीं थीँ। आपको हम बता दें कि भैरवी हेट स्टोरी के अलावा भेजा फ्राई, माई फ्रेंड गणेशा-2, मिस्टर भट्टी की चुट्टी जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।