जाह्नवी कपूर की ये फोटो हैं बेहद खूबसूरत, लाडली बेटी में नजर आती है अपनी मां की छवि

जाह्नवी कपूर की इन फोटो को देखने के बाद इन पर से नजर हटाने का मन ही नहीं करता है क्योंकि इन फोटो में वो बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी जैसी लगती हैं।
Updated:- 2018-05-15, 12:47 IST
sridevi daughter janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर की इन फोटो को देखने के बाद इन पर से नजर हटाने का मन ही नहीं करता है क्योंकि इन फोटो में वो बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी जैसी लगती हैं। वो कहते है ना कि हर बेटी की तमन्ना होती है कि उसमें उसकी मां की छवि नजर आए, जाह्नवी की इन फोटो में श्रीदेवी की झलक दिखाई देती है। 

श्रीदेवी को हमेशा से ही उनकी खूबसूरती और उनके चुलबुले अंदाज के लिए जाना जाता है। जल्दद ही उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी फिल्मोंी में कदम रखने वाली हैं। फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर दिखने में बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की परछाई है। उनकी कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिन्हें देखकर यकीन भी हो जाएगा। 

तो चलिए आपको दिखाते हैं वो फोटो जिसमें जाह्नवी कपूर में नजर आती है उनकी मां श्रीदेवी की झलक। 

sridevi daughter janhvi kapoor

मां की लाडली जाह्नवी कपूर 

sridevi daughter janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की मृत्यु को धीरे-धीरे भूलाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन कभी-कभी उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक जाती है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर सोनम के घर संगीत में नजर नहीं आई थीं और वहां भी जाह्नवी कपूर का स्टाइल काफी हद तक श्रीदेवी से मिलता-जुलता नजर आ रहा था। 

sridevi daughter janhvi kapoor

मां की साड़ी में नजर आईं जाह्नवी 

जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी का नेशनल फिल्म अवॉर्ड लेने के लिए उनकी ही साड़ी पहन विज्ञान भवन पहुंची थीं। जाह्नवी के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी थीं। जाह्नवी जब अपनी मां को मिलने वाले सर्वोच्च सम्मान को लेने पहुंची तो उन्होंने श्रीदेवी की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। 

Read more: दुनिया को अलविदा कहने के बाद श्रीदेवी को मिला बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड

sridevi daughter janhvi kapoor

मां ने दिया था जाह्नवी को यह प्यारा नाम 

एक इंटरव्यू के दौरान खुद श्रीदेवी ने ये बताया था कि जाह्नवी कपूर सुबह उठकर सबसे पहले अपनी मां के बारे में पूछती हैं तो वहीं खुशी कपूर पापा की सबसे ज्यादा लाडली हैं। श्रीदेवी जाह्नवी को कभी उनके असली नाम से नहीं बुलाती थीं बल्कि उन्होंने जाह्नवी को बेहद प्यारा नाम दिया था। श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी को कभी पूरे नाम से नहीं बुलाया करती थी बल्कि वह जाह्नवी को हमेशा प्यार से जान बुलाया करती थीं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।