साथ में शुरू किया था सफर, आज कोई है सुपर स्‍टार तो कोई है स्‍ट्रगलर

बॉलीवुड में कई एक्‍ट्रेसेस की जोडि़यां हैं, जिन्‍होंने साथ में बॉलीवुड में एंट्री तो ली मगर कामयाबी की रेस में कोई बहुत आगे निकल गया और तो कोई बहुत पीछे रह गया। 
Updated:- 2018-07-25, 00:32 IST
Bollywood actresses, bollywood hit films, actresses start career together, successful actress

बॉलीवुड हर शुक्रवार बहुत कुछ बदल जाता है। नई फिल्‍म के साथ नए चेहरे और नए चेहरों के साथ नई कहानियां बन जाती हैं। कई बार यही चेहरे सुपरहिट हो जाते हैं तो कई सुपर फ्लॉप। ऐसा भी होता है कि कामयाबी की रेस में कोई बहुत आगे निकल जाता है तो कोई बिलकुल पीछे रह जाता है। 

हालही में श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्‍म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री ली है। जाह्नवी के साथ ही इस साल सैफ अली खान और उनकी एक्‍स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। सारा फिल्‍म केदारनाथ और सिंबा में दिखाई देंगी। कहने के लिए दोनों ही एक दूसरे की अच्‍छी दोस्‍त हैं मगर कौन कितना हिट होता है और कितना आगे जाता है यह तो वक्‍त ही बताएगा। 

वैसे जाह्नवी कपूर और सारा अली खान के अलावा बॉलीवुड में और भी ऐसी कई एक्‍ट्रेसेस की जोडि़यां हैं, जिन्‍होंने साथ में बॉलीवुड में एंट्री तो ली मगर कामयाबी की रेस में कोई बहुत आगे और तो कोई बहुत पीछे है। तो चलिए जानते हैं कि इंडस्‍ट्री में कौन-कौन सी एक्‍ट्रेस एक साथ आईं और आज कौन सफलता की किस सीढ़ी पर खड़ा है। 

Bollywood actresses, bollywood hit films, actresses start career together, successful actress

परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट 

आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा दोनों ने ही इंडस्‍ट्री में एक साथ एंट्री की थी। बेस्‍ट बात तो यह है कि वर्ष 2012 में आई फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर और इश्‍कजादे दोनों ही हिट फिल्‍में साबित हुईं। जहां परिणीति ने इश्‍कजादे से शुरुआत की थी वहीं आलिया ने स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर से। मगर दोनों को ही अपनी-अपनी फिल्‍म के लिए कोई अवॉर्ड नहीं मिला था बल्कि उसी वर्ष फिल्‍म बर्फी से इलियाना डिक्रूज ने हिंदी फिल्‍मों एंट्री की और उनको इस फिल्‍म के लिए बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। फिलहाल आलिया जहां आज इंडस्‍ट्री की टॉप एक्‍ट्रेस हैं वही परिणीति चोपड़ा और इलियाना दोनों ही आज भी स्‍ट्रगल कर रही हैं। 

Bollywood actresses, bollywood hit films, actresses start career together, successful actress

आसिन और अनुष्‍का शर्मा 

फिल्‍म रब ने बना दी जोड़ी जब रिलीज हुई तो शाहुरुख खान की एक्टिंग की सभी ने खूब तारीफ की मगर फिल्‍म की नई नवेली एक्‍ट्रेस अनुष्‍का को किसी ने नोटिस नहीं किया। मगर अपनी दूसरी ही फिल्‍म बैंड बाजा बारात में अनुष्‍का ने साबित कर दिया कि वह नॉन फिल्‍मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद एक्टिंग में माहिर हैं। वैसे अनुष्‍का के साथ ही वर्ष 2008 में साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस आसिन ने भी फिल्‍म रेडी से हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी। उस वर्ष आसिन की फिल्‍म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई, फिल्‍म गजनबी में आसिन ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया मगर उसके बाद आसिन का जादू नहीं चल पाया। वहीं अनुष्‍का का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस में शुमार हो गया। 

Bollywood actresses, bollywood hit films, actresses start career together, successful actress

सोनम कपूर आहूजा और दीपिका पादुकोण

जब वर्ष 2007 में फिल्‍म ओम शांति ओम और सांवरिया एक साथ रिलीज होने वाली थी तो दोनों की रिलीज डेट को कई बार बदला गया। मगर आखिर में उस वर्ष फिल्‍म ओम शांति ओम सुपरहिट हुई वहीं सांवरिया को बॉक्‍स ऑफिस में औषत सफलता ही हासिल हुई थी। जहां फिल्‍म ओम शांति ओम से दीपिका ने फिल्‍मों में एंट्री की थी वहीं सांवरिया से सोनम कपूर ने अपना करियर शुरू किया था। आज दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस हैं। 

 

और भी हैं जोड़ियां

इन सबके अलावा अमीषा पटेल और करीना कपूर ने भी साथ में फिल्‍मी करियर शुरू किया था मगर दोनों ही आज सफलता के अलग मुकाम पर हैं। जहां अमीष की कहो न प्‍यार है सुपर हिट हुई थी वहीं करीना की रिफ्यूजी सुपर फ्लॉफ। मगर आज करीना सफलता के जिस मुकाम पर हैं वह किसी से छुपा नही है और अमीषा का फिल्‍म करियर ऑलमोस्‍ट खत्‍म हो चुका है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।