प्रियंका चोपड़ा की तरह इन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस को भी हुआ विदेशी लड़के से प्‍यार

 प्रियंका और निक ऑफीशियली रिलेश‍नशिप में हैं। वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेसेस हैं जिनका दिल इंडियन लड़की जगह विदेशी लड़के पर आया। 
Updated:- 2018-08-20, 22:45 IST
Bollywood actresses love and married with other country man like priyanka chopra

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के बीच चल रहे अफेयर की चर्चा काफी दिनों से थी मगर प्रियंका ने इस बारे में खुल कर मीडिया से कभी बात नहीं की। बीती 18 अगस्‍त को प्रियंका ने अचानक ही अपनी बॉयफ्रेंड निक से सगाई करके सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। अब प्रियंका और निक ऑफीशियली रिलेश‍नशिप में हैं। वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड की कई एक्‍ट्रेसेस हैं जिनका दिल इंडियन लड़की जगह विदेशी लड़के पर आया। इनमें से कुछ शादी करके हैप्‍पी मैरिड लाइफ बिता रही हैं तो कुछ शादी की प्‍लानिंग कर रही हैं। चलिए हम बताते हैं कि किसने किसे शादी की है। 

Bollywood actresses love and married with other country man like priyanka chopra pritey

प्रीति जिंटा 

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की काफी फेमस एक्‍ट्रेस रह चुकी हैं। फिलहाल प्रीति एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह कर अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर चुकी हैं। प्रिती ने कुछ साल पहले अपने बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी कर ली थीं। प्रीती के हसबैंड अमेरिका बेस्‍ड इन्‍वेस्‍टमेंट बैंकर हैं। अपनी शादी का रिशैप्‍शन पार्टी प्रीति ने भारत आकर दी थी और बॉलीवुड के कई दोस्‍तों को इसमें इनवाइट किया था।  

Bollywood actresses love and married with other country man like priyanka chopra celina

 

सेलीना जेटली

फॉर्मर मिल इंडिया एवं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रह चुकीं सेलीना जेटली को इंडस्‍ट्री की बोल्‍ड एक्‍ट्रेस का खिताब मिला हुआ है। जब वह इंडस्‍ट्री में एक्टिव थीं तो वह ज्‍यादातर बोल्‍ड करैक्‍टर ही प्‍ले करती थीं। मगर सेलीना का बॉलीवुड करियर काफी छोटा रहा। कुछ वक्‍त बाद ही सेलीना ने बिजनेसमैन पीटर हग से शादी कर ली। सेलीना जितना इंडस्‍ट्री में रह कर फेमस नहीं हुई उतना फेम उन्‍हें शादी के बाद मिला। सेलीना के दो जुड़वा बच्‍चे हैं। आजकल सेलीना दुबई में अपने हसबैंड के साथ रह रही हैं। 

राधिका आप्‍टे 

बोल्‍ड और गंभीर भूमिकाओं को बखूबी प्‍ले करने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे मैरिड हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि राधिका ने वर्ष 2013 में लंदन बेस्‍ड आर्टिस्‍ट बेनेडिक्‍ट टेलर से शादी कर ली थी। राधिका और बेनेडिक्‍ट की मुलाकात लंदन में ही एक डांस फॉर्म सीखने के दौरान हुई थी। राधिका इंडिया में ही रहती हैं और हसबैंड से मिलने लंदन जाती रहती हैं और बेनेडिक्‍ट भी राधिका से मिलने इंडिया आते रहते हैं।  

Bollywood actresses love and married with other country man like priyanka chopra radhika apte

इलियाना डिक्रूज 

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी ऑस्‍ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन को डेट कर रही हैं। ऐसा भी खबरे आई हैं कि इलियाना एंड्रू से शादी कर चुकी हैं। इलियाना ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक पिकचर अपडेट की थी जिसमें उन्‍होंने इस बात की हिंट दी थी। इलियाना ने पिक्‍चर पर एक कैप्‍शन लिखा था जिसमे उन्‍होंने एंड्रू को हसबैंड बताया था। दोनों ही लोग इंस्‍टाग्राम पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो पोस्‍ट करते रहते हैं। इलियाना और एंड्रू का रिलेशनशिप 4 साल पुराना है। 

 

श्रुति हसन 

साउथ एवं बॉलीवुड की फिल्‍मों की चर्चित एक्‍ट्रेस श्रुति हसन भी सिंगल नहीं हैं। उनका बॉयफ्रेंड है मगर वह इंडियन नहीं है। लंदन बेस्‍ड एक्‍टर माइकल कोरसेल को डेट कर रही हैं। श्रुति हसन के इस बॉयफ्रेंड के बारे में उनकी फैमिली और करीबी दोस्‍तों के अलावा बहुत कम लोग जानते हैं क्‍यों कि वह जल्‍दी अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया में शेयर नहीं करती हैं। फिलहाल माइकल श्रुति और उनकी फैमिली से मिलने के लिए इंडिया आते रहते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।