अनुष्का शर्मा ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की भी हैं हमशक्ल, देख कर आप भी खा जाएंगी धोखा

कुछ दिन पहले की ही बात है जब खबर आई थी कि पाकिस्तान में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के हमशक्ल को देखा गया हे। लेकिन सलमान ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके हमशक्ल आपको दिख जाएंगे। आजकल सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनके साथ क्रॉप करके एक विदेशी लड़की तस्वीर भी लगाई गई है। जो दिखने में हू-ब-हू उन्हीं की तरह लगती है। यह लड़की आम लड़की नहीं बल्कि अमेरिकन सिंगर जुलिया माइकल है।
जूलिया गाना गाने के साथ गाने लिखती भी हैं। सोशल मीडिया में लोग जूलिया और अनुष्का की तस्वीरों को साथ में पोस्ट करते हुए लिख रहे हैं कि, ‘विटार भइया, क्या अनुष्का भाभी का नाम बदल दिया क्या।’ वैसे आप भी अगर अनुष्का और जूलिया की तस्वीरें देखेंगे तो आपभी धोखा खा जाएंगे।
बॉलीवुड में और भी कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके हमशक्ल विदेश में देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ आम होते हैं तो कुछ सेलिब्रिटीज भी होते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
इंटरनेट पर इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल भी काफी पॉपुलर हो रही है। प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का नाम नवप्रीत बंगा है और वह एक कैनेडियन यू-ट्यूबर है। नवप्रीत एक वीडियो ब्लॉगर भी है और वह अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर करती रहती है। इन तस्वीरों में वे प्रियंका के अलग-अलग लुक्स को फॉलो करती दिखाई दे रही हैं। इनमें से कहीं वे 'बाजीराव मस्तानी' की काशीबाई बनी हैं तो कहीं उन्हें प्रियंका के 'क्वांटिको' लुक में देखा जा सकता है। वे अक्सर प्रियंका की तरह ही फोटो शेयर करती रहती हैं।

कैटरीना कैफ
जब जरीन खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें कैटरीना कैफ की हमशक्ल कहा गया था मगर कैटरीना की असल हमशक्ल कोई और है। इन दिनों सोशल मीडिया पर मॉडल और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा की फोटोज चर्चा का विषय बनीं हुई हैं। वह अभी 25 साल की हैं। सलोनी की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से की जा रही है। इतना ही नहीं सलोनी के कई फैन्स का मानना है कि उनकी शक्ल कैटरीना से काफी मिलती-जुलती है। सलोनी, मुंबई की रहने वाली है, लेकिन उनका होम टाउन चंडीगढ़ है।

दीपिका पादुकोण
केरल में जन्मीं अमाला पॉल साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उनकी तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से की जाती है। उनके फैन्स का कहना है कि वह दीपिका पादुकोण की हमशक्ल हैं। कई मौकों पर तो दोनों का लुक काफी हद तक एक-दूसरे से मिलता है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर लोग दोनों के लुक को लेकर बात करते हैं।
हालांकि फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अमाला ने कहा था- ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि लोग मुझे दीपिका से कम्पेयर करते हैं। वैसे, मुझे लगता है कि वो मुझसे कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।