बिग बॉस के सदस्य रह चुके रोहित सुचांती का 5 साल बड़ी सृष्टि रोडे पर आया दिल

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सदस्य रह चुके रोहित सुचांती का अपने से 5 साल बड़ी सृष्टि रोडे पर दिल आ गया है। इस शो के दौरान रोहित के बर्ताव से बिग बॉस के घरवालों को हमेशा लगा कि रोहित सृष्टि को पसंद करते हैं। रोहित ने इस बात को कभी भी 'बिग बॉस' के दौरान नहीं कहा। ऐसा करने के पीछे की वजह सृष्टि की पहले से ही हो चुकी सगाई थी।
रोहित का दिल है सृष्टि पर फिदा
रोहित सुचांती ने सृष्टि की सगाई किसी और से होने के चलते अपने दिल की बात का इजहार नहीं किया। सृष्टि की सगाई टूटने के बाद रोहित ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात खुलेआम कह दी।
सृष्टि और मनीष की सगाई टूटने के बाद रोहित सुचांती ने अपने दिल की बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। रोहित ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह सृष्टि को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, “अब सही समय आ चुका है कि जब मैं अपने दिल की बात साफ-साफ कहना चाहता हूं।“

रोहित के इस इंटरव्यू के बाद सृष्टि ने सोशल मीडिया पर रोहित की इस बात का जवाब कुछ इस अंदाज में दिया।
सृष्टि रोडे ने बिकिनी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोग आपके बारे में क्या सोचते है, आप इस बात को बदल नहीं पाएंगे इसलिए कोशिश भी मत करिए। अपनी जिंदगी जीए और खुश रहिए।“
इसे जरूर पढ़ें: श्लोका मेहता ने ऐसे बनाया अपनी शादी से पहले अपनी ननद ईशा और सास नीता अंबानी से रिश्ता
सृष्टि के इस जवाब के बाद टीवी एक्टर और बिग बॉस के घर के सदस्य रह चुके करणवीर बोहरा ने कमेंट किया। करणवीर ने लिखा, “तो यह तुम्हारा जवाब है। मुझे यह फिल्म हम है राही प्यार के जॉनी लीवर के बेल जैसा लग रहा है।“

यहां बता दें कि सृष्टि और मनीष की सगाई टूटने के पीछे की वजह कुछ लोग 'बिग बॉस' में उनके और रोहित के बीच की नजदीकियों से जोड़कर देख रहे थे लेकिन सृष्टि के पूर्व मंगेतर मनीष ने इस बात से साफ इनकार किया था। मनीष के अनुसार जो भी हुआ है वह उनके और सृष्टि की आपसी रजामंदी से हुआ। मनीष का कहना था, “हम दोनों एक दूसरे से कुछ अलग चाहते थे और अलग उम्मीदें भी थीं। हम लोगों ने आपस में बातचीत की और यह फैसला लिया कि अब अलग हो जाना चाहिए।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।