इन 4 ऐप्स की मदद से आसानी से बनाएं अपना वेडिंग इनविटेशन कार्ड

शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी के लिए सभी मेहमानों को निमंत्रण देना होता है। निमंत्रण देने के लिए आप कई तरह के वेडिंग इनविटेशन कार्ड सेलेक्ट करती होंगी और इसके लिए आपको कई दुकानों में भी जाना पड़ता होगा लेकिन अगर आप वेडिंग इनविटेशन कार्ड को बनवाने के लिए दुकानों के चक्कर नहीं काटना चाहती हैं और घर पर ही आराम से वेडिंग इनविटेशन कार्ड बनना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से वेडिंग इनविटेशन कार्ड बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह कौन-कौन से ऐप्स हैं।
1)Wedding Invitation Card Maker

आप Wedding Invitation Card Maker ऐप की मदद से आप अपने वेडिंग कार्ड को खुद से डिजाइन कर सकती हैं। इस ऐप में आपको कई सारी डिजाइन और कलर मिल जाएंगे जिससे आप अपने कार्ड का थीम सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके साथ-साथ आपको इसमें एक फिचर यह भी मिलता है कि आप इसमें कई सारी जानकारी जैसे विवाह का स्थान, टाईम और रस्मों के बारे में डिटेल्स को आसानी से लिख सकती हैं।
2)Invitation Maker Studio

इस ऐप की मदद से आप कई सारे वेडिंग इनविटेशन कार्ड बना सकती हैं। इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकती हैं और अपनी पसंद के अनुसार इनविटेशन कार्ड डिजाइन कर सकती हैं। इसमें आपको वेडिंग इनविटेशन के लिए कई तरह की थीम मिल जाएंगी और अगर आप इसमें कोई भी फोटो डालना चाहती हैं तो वह फिचर भी आपको इसमें मिल जाएगा और आप इसमें फोटो में अपने पसंद के अनुसार बदलाव भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Wedding Wishes For Friend: अपने प्रिय मित्र की शादी पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और बधाई संदेश
3)Evite party invitation
इस ऐप की मदद से आप कई सारे छोटे और कम जानकारी वाले वेडिंग इनविटेशन कार्ड बना सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के फ्रेम मिलते हैं और आप अपनी पसंद के अनुसार फ्रेम को डिसाइड करके शादी की डिटेल्स को लिख सकती हैं। यह कार्ड अगर आप आरएसवीपी को भेज सकती हैं और इसमें मौजूद फीचर से आप कई तरह के फोन्ट में लिख सकती हैं जिससे कार्ड दिखने में बेहतरीन लगेगा।
इसे भी पढ़ें-Wedding Messages In Hindi: अपने प्रियजन की शादी पर भेजें ये बेहतरीन शुभकामनाएं और बधाई संदेश
4)Party Invitation

आपको बता दें कि इस ऐप में आपको वेडिंग इनविटेशन कार्ड बनाने के साथ वेडिंग प्लान करने का भी फीचर मिलता है। इसमें आप अपनी वेडिंग से संबंधित महत्वपूर्ण कामों को भी ट्रैक कर सकती हैं। इस ऐप से आपको दोनों सुविधाएं मिल जाएंगी। इस ऐप में कई वैरायटी की डिजाइन होती हैं जो दिखने में बेहद सुदंर हैं और इसके साथ-साथ आप इसमें किसी प्रकार का लोगो भी डिजाइन करके लगा सकती हैं।
तो ये थे वो सभी ऐप्स जिनकी मदद से आप वेडिंग इनविटेशन कार्ड को बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit-freepik/playstore
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।