
रक्षाबंधन यानी पवित्र रिश्ते का पर्व। जी हां भाई-बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना गया है। भाई-बहन के पावन प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन का इंतजार हर किसी को होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांध अपना स्नेह और आशीर्वाद भाईयों को देती है और भाईयों से रक्षा की कामना करती हैं। ऐसे तो रक्षासूत्र के सभी रंग अच्छे होते हैं, लेकिन अगर भाई को राखी राशि के अनुसार बांधी जाए तो वह विशेष महत्व का होता है। वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं रक्षाबंधन में राशि के अनुसार अपने भाई की कलाई पर कौन से रंग की राखी बांधना शुभ होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि कौन सी राशि वाले भाई को कौन से रंग की राखी बांधें…
इसे जरूर पढ़ें: रक्षाबंधन पर मजबूत बनाना चाहती हैं भाई-बहन के प्रेम की डोर तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल जी का कहना हैं कि अगर आपके भाई की राशि मेष है तो उन्हें लाल रंग की राखी बांधे। ऐसा इसलिए क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और इस रंग की राखि बांधने से उनमें पॉजिटीव एनर्जी आएगी। और इससे उनके जीवन में उत्साह बरकरार रहेगा। इसके अलावा आप केसरिया रंग की राखी भी बांध सकती हैं। अगर आपके भाई की राशि वृषभ है, तो उन्हें हल्के रंग जैसे सफेद या सिल्वर रंग की राखी बांधें, यह उनको मानसिक शांति देगी यानी इससे भाई का मन शांत और प्रसन्न रहेगा। क्योंकि इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इसके अलावा सिंह राशि के भाईयों को पीले और ऑर्रेज रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस राशि का स्वामी सूर्य होता है।
कर्क राशि के भाईयों को हलके रंग जैसे सफेद रेशमी धागे की राखी बांधनी चाहिए। इससे भावनात्मक रिश्ते में मजबूती आयेगी और भाई का मन भी हमेशा शांत बना रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो शांति का प्रतीक होता है। साथ ही कन्या का स्वामी बुध होता है इसलिए इन्हें गहरे हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे भाई के जीवन की रक्षा होती है। तुला राशि का स्वामी बुध है इसलिए तुला राशि के भाईयों को लाइट पिंक कलर की राखी बांधनी चाहिए। भाइयों पर आने वाले नेगेटिव असर को दूर रखेगा। और उसे न्याय करने की शक्ति प्रदान करेगा। इसके अलावा धनु राशि का स्वामी गुरू होता है, इस राशि के भाईयों को हल्के पीले और हल्के ऑर्रेंज कलर की राखी बांधनी चाहिए। यह रंग उन्हें मानसिक शांति प्रदान करेगी।
आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप लाल या ऑर्रेंज रंग की चमकीली राखी बांधें। यह पूरे साल उनकी लाइफ में खुशियां लेकर आएगा और उनके क्रोध को शांति एवं रोग से मुक्ति प्रदान करती है क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल है। मकर राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के भाईयों को पर्पल रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह उन्हें कार्यों में सफलता प्रदान करेगी। मकर राशि की तरह कुंभ राशि का स्वामी भी शनि होता है। ऐसे भाईयों को पर्पल, नीला, बैंगनी रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह आपके भाईयों को मनोबल बढ़ाती है। इसके अलावा मीन का स्वामी गुरू है। लेकिन यह जल तत्व की राशि होने के कारण इस राशि के भाईयों को पानी के रंग यानी लाइट ब्लू कलर की राखी बांधनी चाहिए।
इस तरह से राशि के अनुसार भाई की कलाई पर राखी बांधने से त्योहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है!
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।


