Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

धनतेरस में भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, हो सकता है नुकसान

धनतेरस को मुख्य रूप से दिवाली की खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए इस दिन कुछ चीज़ों की खरीदारी से बचें।    
Updated:- 2020-11-12, 19:40 IST
avoid these things to buy main

धनतेरस के आगमन के साथ ही दीपावली के त्यौहार का भी शुभारम्भ हो जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है और आमतौर पर ये दिवाली से दो दिन यानी कि त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इस साल कार्तिक मास की त्रयोदशी 13 नवंबर को है और नरक चतुर्दशी तिथि तथा  दिवाली दोनों ही तिथियां 14 नवंबर को हैं। इस वजह से धनतेरस का त्यौहार इस साल दिवाली के एक दिन पहले ही मनाया जाएगा। दिवाली की तैयारी में जहां एक ओर लोग कपड़े और घर के डेकोरेशन के सामानों की खरीदारी करते हैं वहीं धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषणों की खरीदारी करने की प्रथा है। धनतेरस को विशेष रूप से शुभ खरीदारी द्वारा चिह्नित किया जाता है जिसमें लोग ज्यादा से ज्यादा खरीदारी करते हैं। लेकिन घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए धनतेरस के दिन कुछ चीज़ों को खरीदने से पूरी तरह बचना चाहिए। आइए जानें कौन सी हैं वो चीज़ें-

लोहा न खरीदें

steel utensils

वैसे तो धनतेरस पर बर्तन खरीदना सबसे आम गतिविधि है, लेकिन इस दिन सुनिश्चित करें कि आप लोहे से बने बर्तन न खरीदें। वैसे धनतेरस के पर्व के लिए स्टील के बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ नहीं माना जाता है। चूंकि स्टील भी एक प्रकार का लोहा ही होता है। जहां तक हो सके आपको धनतेरस पर खरीदने के लिए तांबे और पीतल के बर्तनों की तलाश करनी चाहिए।

खाली बर्तनों का प्रवेश न करें 

utensil shopping

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर किसी को खाली बर्तन नहीं खरीदना चाहिए लेकिन बर्तन खरीदते समय दुकान में खाली बर्तन ही मिलते हैं इसलिए जहां तक संभव हो सके खाली बर्तनों को घर में प्रवेश करने से बचें। यदि किसी वस्तु से बर्तनों को नहीं भर पा रही हैं तो उसमें थोड़ा पानी डालकर ही घर में ले जाएं। 

कार खरीदने से बचें 

buying car

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस चीजें खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है, इसलिए कई लोग अपनी पसंदीदा कार भी धनतेरस वाले दिन खरीदते हैं। कभी भी धनतेरस में कार या कोई और वाहन न खरीदें। यदि आप ऐसा करने से बच नहीं सकते हैं तो कार के लिए पेमेंट किसी और दिन करें।  

 

तेल खरीदने से बचें 

oil shopping

रसोई में तेल का उपयोग करना मूल बात है लेकिन धनतेरस के त्योहार के दिन तेल खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन किसी भी तरह का तेल खरीदने से बचें। जिससे किसी तरह का  नुकसान न हो सके। 

इसे जरूर पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

काले कपड़े न खरीदें 

black dress

काले कपड़ों को किसी भी शुभ काम में पहनने की मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि काले कपड़े नकारात्मकता को दिखाते हैं। इसीलिए धनतेरस वाले दिन काले कपड़ों की खरीदारी करने से बचें। काले कपड़े किसी भी धार्मिक कार्यों में भी वर्जित माने जाते हैं। 

कांच के बर्तन न खरीदें

glass utensils 

कांच का संबंध भी राहु ग्रह से होता है, ऐसे में धनतेरस के दिन कांच की वस्तुओं या कांच के बर्तनों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। कांच के बर्तन इस दिन खरीदने से धन हानि होती है। 

एल्युमिनियम का सामान या बर्तन 

लोहे और कांच के अलावा धनतेरस के दिन एल्युमिनियम का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर-परिवार के सदस्यों के साथ कोई बुरी घटना घटित हो सकती है और ऐसा करना घर के लिए शुभ संकेत नहीं होता है। इसलिए इस दिन एल्युमिनियम का सामान भी खरीदने से बचना चाहिए।

 

उपर्युक्त सभी वस्तुओं की खरीदारी करने से आपके घर की सुख शांति में बाधा उत्पन्न हो सकती है, इसलिए खरीदारी करते समय ये बातें ध्यान में रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: free pik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।