धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है और लगभग हर कोई इस दिन खरीदारी जरूर करता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने वालों के घर में साल-भर धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर आप जन्मांक के अनुसार खरीदरी करती हैं तो आपके जीवन में धन के साथ-साथ सुख समृद्धि का भी वास होगा। इसलिए आपको इस धनतेरस में अपने जन्मांक के अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि इस साल आप अपनी जन्मांक के अनुसार कौन सी चीजें खरीद सकती हैं। और इस बारे में हमें सेलिब्रिटी अंक ज्योतिष (न्यूमेरोलॉजी) और टैरो रीडर मनीष मालवीय जी बता रहे हैं, जो हमें हर हफ्ते बर्थडेट के अनुसार सप्ताहिक राशिफल के बारे में बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस: गोल्ड ज्वेलरी के लिए फेमस हैं ये देश
मनीष मालवीय जी का कहना हैं कि 'धनतेरस पर की गई खरीदारी का अपना महत्त्व है। खरीदारी के अनुसार ही हमें इसके शुभ फल मिलते है। इस दिन हम जो खरीदते है, उसका प्रभाव वर्ष-भर हमारी सुख-समृद्धि पर पड़ता है। वैसे तो बहुत सी चीजों की खरीदारी इस दिन शुभ फल देने वाली होती है, लेकिन कुछ चीजों की खरीदारी इस दिन नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे और कांच की वस्तुएं, ऑयली चीजों, नोकदार वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन कौड़िया, गोमती चक्र, कपड़े, वाहन, मिट्टी की मां लक्ष्मी -गणेश की मूर्ती, गन्ना आदि खरीदना सभी के लिये शुभ रहता है। हम अपने जन्मांक के अनुसार भी तय कर सकते है कि किस चीज़ की खरीदारी को हमें प्राथमिकता देनी है।'
इसे जरूर पढ़ें: धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या ना खरीदें
तो देर किस बात कि अगर आप भी मां लक्ष्मी की पूरी कृपा चाहते हैं तो इस धनतेरस में अपने जन्मांक के अनुसार खरीदारी करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।