चमत्कारी बापू से बलात्कारी बापू बनेे आसाराम, मिली आजीवन कारावास की सजा

कभी आसाराम बापू को लोग चमत्कारी मानते थे। आज कोर्ट ने उन्हें सबूतों के आधार पर बलात्कारी मान लिया। 
Updated:- 2018-04-25, 14:55 IST
asaram bapu rape verdict jodhpur court mainmain

शक्ति कितनी भी महान और चमत्कारी हो... उसकी चमक एक ना एक दिन खत्म जरूर होती है और यही आसाराम बापू के साथ भी हो रहा है। सर्वघोषित चमत्कारी बाबा को बुधवार सुबह सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बलात्कारी करार दिया है। उन पर लगे सारे आरोप साबित हो गए हैं और कोर्ट ने माना है कि उन्होंने रेप किया था। 

जोधपुर की अदालत में चल रही सुनवाई

आसाराम बापू के खिलाफ सारे आरोपों की सुनवाई जोधपुर की अदालत में आज सुबह से शुरू हो गई। अदालत ने आसाराम के खिलाफ रेप के मामले में फैसला सुना दिया है। सारे सबूतों के आधार पर अदालत ने आसाराम और उसके जोधपुर आश्रम के 4 कर्मचारियों को आरोपी माना है। कोर्ट ने आसाराम के साथ शिवा उर्फ सवाराम (आसाराम का प्रमुख सेवादार), प्रकाश द्विवेदी (आश्रम का रसोइया), शिल्पी उर्फ संचिता गुप्ता(सेविका), शरदचंद्र उर्फ शरतचंद्र भी दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि आसाराम बापू ने नाबालिग लड़की से रेप किया था। जिसके लिए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Read More: शशश... मंत्री जी कहते हैं रेप की 1-2 घटनाओं पर ना बनाएं बतंगड़ !!

asaram bapu rape verdict jodhpur court inside

जोधपुर के आश्रम में हुआ था नाबालिग से रेप

नाबालिग पीड़िता के अनुसार उसका रेप जोधपुर के आश्रम में हुआ था। नाबालिग लड़की मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल में 12वीं क्लास में पढ़ रही थी। एक दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसे राजस्थान के जोधपुर के आश्रम ले जाया गया। उसके माता-पिता को कहा गया कि उसे एक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए वहीं ले जाया गया है। लड़की जब जोधपुर से अपने घर गई तो उसने अफने माता-पिता को वहां की सारी बात बताई। लड़की ने बताया की भूत-प्रेत का साया बताकर उसके साथ यह ज्यादती की गई। 

लड़की का आरोप है कि जोधपुर के आश्रम में उसके साथ बलात्कार किया गया।  

Read More: मासूम आसिफा के साथ हुई क्रूरता में मजा खोज रहे हैं घिनौनी सोच वाले लोग

20 अगस्त 2013 को दिल्ली में कराई थी एफआईआर 

यह घटना 15 अगस्त 2013 की रात की थी जिसके खिलाफ नाबालिग लड़की के परिजनों ने 20 अगस्त को दिल्ली के कमला नेहरू बाजार थाने पर दर्ज कराई थी। बाद में जांच के लिए एफआईआर जोधपुर पुलिस को भेजी गई।

इस मामले में अंतिम सुनवाई एससी/एसटी की विशेष अदालत में सात अप्रैल को पूरी हुई थी और अदालत ने फैसले को सुरक्षित रखते हुए 25 अप्रैल को सुनाने की बात कही थी। आसाराम को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक किशोरी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।