क्या आपके बच्चों की तस्वीरों पर भी आते हैं नेगेटिव कमेंट्स, अर्पिता खान से जवाब देना सीखिए

अर्पिता खान अपने भाई सलमान खान की तरह सही मायने में दबंग हैं। अर्पिता खान ने हमेशा ही ट्रोलिंग की खिलाफत की है। अपने लुक्स से लेकर आयुश शर्मा से शादी तक के लिए हुई ट्रोलिंग की उन्होंने जमकर खबर ली थी। अर्पिता हमेशा से ही खुद को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट और बोल्ड रही हैं। उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों और उनके लुक्स पर कमेंट करने वालों को हमेशा ही ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। लेकिन बात जब अपने बेटे पर आ जाए तो कोई भी मां भला कैसे बर्दाश्त कर सकती है।
View this post on Instagram
इस बार अर्पिता खान के मासूम बेटे की ट्रोलिंग हुई तो अर्पिता खान ने उन्हें करारा जवाब दिया। अर्पिता ने इस दौरान ट्रोलिंग करने वालों को कैसे सबक सिखाया आइए जानते हैं-
सलमान खान की बहन अर्पिता खान पूरी खान फैमिली के साथ अपने बेटे आहिल का बर्थडे 31 मार्च को धूमधाम से मनाया। इस दौरान आहिल अपने नानू सलीम खान के साथ केक काट रहे थे। इस दौरान पूरे परिवार ने आहिल का बर्थडे बहुत प्यार से सेलिब्रेट किया। अर्पिता खान ने बर्थडे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। लेकिन इस दौरान कुछ ट्रोलर्स ने आहिल को लेकर नेगटिव कमेंट करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने आहिल की फिजीक को लेकर कमेंट कर दिया कि वह पोलियोग्रस्त दिखता है। इस ट्रोलर ने लिखा, 'ये बच्चा पोलियो का शिकार लगता है। (sic)
अर्पिता खान इस पर बुरी तरह भड़क गईं, उन्होंने ट्रोल करने वाले को करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'ये बहुत गलत है। अपने नेगेटिव कमेंट्स से कम से कम बच्चे को तो बक्श दो।'
View this post on Instagram
इस दौरान कुछ और ट्रोलर्स ने नेगेटिविटी फैलाने की कोशिश की, लेकिन यूजर्स अर्पिता खान के समर्थन में भी आ गए। एक यूजर ने अर्पिता के सपोर्ट में लिखा, 'ये लोग बेशर्म हैं। इनके कमेंट्स देखो भी मत।' एक और यूजर ने लिखा, 'अर्पिता, ये लोग मानसिक रूप से बीमार, बेशर्म और कड़वाहट से भरे लोग हैं, जो दूसरों को दुख देने में मजा खोजते हैं।'
इससे पहले अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रोलर्स को एक खुला खत लिखा था। अर्पिता ने इस खत में लिखा था कि वे ट्रोलिंग में टाइम वेस्ट नहीं करें और अपनी लाइफ के साथ कुछ अच्छा करें। उन्होंने ये भी लिखा था, 'जियो और जीने दो। मैं अपने सभी शुभ चिंतकों से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि रेंडम, बिना जॉब वालों, इन्सिक्योर और जलने वालों के कमेंट्स पर टाइम खराब नहीं करें। इन्सिक्योरिटी और जेलसी होने पर कई बार हम चीजों को सही मायनों में नहीं ले पाते। इसीलिए इन चीजों को इग्नोर करें और आगे बढ़ें।
गौरतलब है कि अर्पिता खान सलीम खान की गोद ली हुई बेटी हैं। अर्पिता को उनके भाई सलमान खान और पूरा खान परिवार भरपूर प्यार देता है। अर्पिता खान अक्सर अपने भाई सलमान खान और बेटे आहिल शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। आहिल अपने मामा सलमान खान और नानू सलीम खान के साथ भी अक्सर मस्ती करते हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों सलीम खान का वह वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आहिल शर्मा अपने नानू की सवारी कर रहे थे और मामा सलमान खान उनके साथ-साथ घूम रहे थे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।