Happy Birthday Amitabh Bachchan : आखिर क्यों बिग-बी ने नहीं किया रेखा के साथ 40 सालों से काम

Amitabh Bachchan 80th birthday: कल अमिताभ बच्चन का बर्थडे है ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
Updated:- 2022-10-11, 08:27 IST
amitabh rekha

बॉलीवुड के महानायक मंगलवार को 80 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन से पहले हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास बातें बताने वाले है। अमिताभ और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो सब जानते ही होगें। एक जमाने में दर्शक दोनो की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया करते थे। चलिए जानते हैं दोनो से जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।

आखिरी फिल्म 'सिलसिला' में साथ नजर आएं थे रेखा और अमिताभ

amitabh birthday

बता दें कि 10 अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन होता है तो वहीं 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का होता हैं। रेखा अमिताभ के साथ आखिरी बार फिल्म ‘सिलसिला’ में नजर आई थीं। इस फिल्म को डायरेक्टर यश चोपड़ा ने साल 1981 में बनाया था। इस फिल्म के बाद से दोनो ने अभी तक साथ में काम नहीं किया। चलिए जानते है इसके पीछे का कारण।

अमिताभ ने एक इंटरव्यू में किया था खुलासा

फिल्म 'सिलसिला' को करीब 40 साल हो चुके है इतने लंबे समय तक अमिताभ और रेखा ने कभी साथ में काम नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह क्यों रेखा के साथ पिछले 40 सालों से काम नहीं किया हैं। अमिताभ कहते है कि अगर कुछ अच्छा स्क्रिप्ट बनेगा तो वह जरुर रेखा के साथ काम करेंगे।

इसे भी पढ़ेंःजब अमिताभ को रेखा संग ऑन-स्क्रीन रोमांस करते हुए देख रो पड़ी थीं जया बच्चन, जानिए क्या था वो किस्सा

अमिताभ बच्चन ने लंबे वक्त तक नहीं की थी रेखा संग काम

amitabh special birthday

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब अमिताभ से पूछा गया था कि क्या आप रेखा के साथ परफॉर्म करने को तैयार हैं ? इस सवाल को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन ने बड़ी सादगी से हां कहा था। खैर बता दें कि बड़े पर्दे पर करीब 40 साल से अमिताभ और रेखा को साथ में नहीं देखा गया है।

इसे भी पढ़ेंःजया, रेखा नहीं कोई और था अमिताभ का पहला प्यार

यश चोपड़ा ने किया था खुलासा

यश चोपड़ा ने 'बीबीसी' को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ और रेखा के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि रेखा और अमिताभ फिल्म 'सिलसिला' से पहले एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। यश ने कहा था, ‘मैं फिल्म सिलसिला के दौरान डरा हुआ था, क्योंकि उनकी रियल लाइफ रील लाइफ में आने वाली थी। फिल्म में जया उनकी पत्नी हैं और रेखा उनकी प्रेमिका है और यही कहानी वास्तविक जीवन में चल रही हैं।

अमिताभ बच्चन ने जया संग रचाई थी शादी

बता दे कि 3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन और जया ने शादी रचा ली थी। इतने सालों में दोनों ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन ये जोड़ी आज भी साथ है। दोनों की लव स्टोरी और शादी लोगों के लिए इंस्पिरेशन है।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।