Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Miss World 2024: चेक रिपब्लिक की Krystyna Pyszkova के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज, जानिए इनके लॉ स्टूडेंट से ब्यूटी क्वीन बनने तक का सफर

71वें मिस वर्ल्ड का ताज इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने अपने नाम किया है। इस पेजेंट में 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें सिनी शेट्टी भारत को रिप्रेजेंट कर रही थीं।
Updated:- 2024-03-11, 21:17 IST
miss world  krystyna pyszkova

71st Miss World 2024: 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले का आयोजन 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने इस ब्यूटी पेजेंट को अपने नाम किया है। पिछली बार इस पेजेंट की विनर रह चुकी कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिजकोवा को ताज पहनाया है। बता दें, इस ब्यूटी कांटेस्ट में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, भारत को रिप्रेजेंट कर रही सिनी शेट्टी  टॉप 4 तक आने के बाद इस रेस से बाहर हो गईं। 

जानकारी के लिए बता दें, मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा प्राग के चार्ल्स विश्वविद्यालय में लॉ की स्टूडेंट हैं । इसी के साथ चलिए जानते हैं, उन्होंने यहां  तक का सफर कैसे तय किया है।

मिस वर्ल्ड 2024 बनीं क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा कौन हैं? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Miss World (@missworld)

71वें मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा प्राग में चार्ल्स विश्वविद्यालय में लॉ स्टूडेंट हैं। इसके अलावा, वह तंजानिया में सोंटा फाउंडेशन के लिए स्वयंसेवक भी हैं, जो असमर्थ बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का काम करती है। क्रिस्टीना को म्यूजिक बेहद पसंद है। कथित तौर पर उन्होंने एक कला अकादमी में करीब नौ साल बिताए हैं। संगीत और कला की शौक रखने वाली क्रिस्टीना को बांसुरी और वायलिन बजाना भी पसंद है।

इसे भी पढ़ें-  जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य

मिस वर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता का आयोजन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता का आयोजन बीकेसी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इस दौरान, फिनाले के लिए 12 जज मौजूद थे। जजों के इस पैनल में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेत्री कृति सेनन , पूजा हेगड़े,  पत्रकार रजत शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फड़नवीस, बेनेट, जूलिया मॉर्ले, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ, जमील सईदी, स्ट्रैटेजिक पार्टनर और भारत की मानुषी छिल्लर सहित तीन पूर्व मिस वर्ल्ड, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के एमडी विनीत जैन शामिल थे। इस कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर ने पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग के साथ की। इवेंट में शान, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस दी। साथ ही, इस कार्यक्रम में मुकेश अंबानी से लेकर बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और रूबीना दिलैक दिलैक जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें- Miss World 2024: जानें इतने सालों में कितना बदल गया है मिस वर्ल्ड का ताज?

 

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।