बचपन में बिल्कुल Good Girl थीं आलिया भट्ट, मां से बात किये बिना नहीं बीतता एक भी दिन

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान ने बताया है कि आलिया बचपन से ही काफी शांत बच्ची थी। इस बारे में जब हमने हाल ही में आलिया भट्ट से पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं अपनी तारीफ अपने मुंह से नहीं कर सकती लेकिन, हां यह सच है कि मैं आज्ञाकारी लड़की थी। आलिया ने बताया कि मैं बचपन से ही शांत थी और मां की हर बात मान लेती थी। वह कुछ भी खाने को देती थीं तो दूसरे बच्चे की तरह मुझे नखरे करना पसंद नहीं था। मां कहती थी तो खेलने जाती थी, वरना नहीं जाती थी। आलिया ने अपनी मां के साथ अपने ख़ास रिलेशन के बारे में हमसे खुलकर बाते की, आइए जानते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: सारा ने किया पापा सैफ की फिल्म 'जवानी जानेमन' में काम करने से इंकार, जानिए क्यों
ऐसा होता था आलिया और उनकी मां का मी टाइम!
आलिया ने आगे कहा कि मुझे मां के साथ वक़्त बिताना तो हमेशा से ही पसंद था। बचपन में भी जब सुबह का नाश्ता करती थी तो वह मुझे देखती रहती थी और वह वक़्त मेरा फेवरेट होता था। मैं अब अकेले रहने लगी हूं तो वह टाइम तो जरूर मिस करती हूं कि अभी सुबह का नाश्ता हम साथ नहीं कर पाते। पहले वह हम दोनों का मी टाइम होता था। अभी मां को मेरी फ़िक्र ज्यादा होती है क्योंकि उनसे मिलना कम हो पाता है। लेकिन जब भी मौका मिलता है मैं उनके पास चली जाती हूं और पूरा वक़्त बीताती हूं।
वह मुझे कहती रहती है कि इतना जिम मत जाओ। उनको लगता है कि मैं हद से ज्यादा जिम करती हूं, वह मां हैं तो ऐसा सोचेंगी ही। आलिया ने कहा कि बचपन में नार्मली बच्चों को स्कूल जाना पसंद नहीं होता है, लेकिन मेरे साथ वह भी नहीं था। मैं तो पढ़ने में भी अच्छी थी और अच्छी स्टूडेंट रही। नम्बर्स भी अच्छे आते थे और मैंने कभी स्कूल नहीं जाने के लिए बहाना नहीं बनाया।
इसे जरूर पढ़ें: फिल्म छपाक के सेट से लीक हुई दीपिका पादुकोण की नई तस्वीर
शूटिंग के बीच या खाली समय पर मां को करती हैं वीडियो कॉल
आलिया ने हमें यह भी बताया कि उन्हें दूसरा घर लेने का मन नहीं था, लेकिन काम की वजह से उन्हें बड़े जगह की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने घर बदला, लेकिन फोन पर अब भी वो अपनी मां के साथ संपर्क में रहती हैं और मां से वह हर बात डिस्कस करती हैं।
शॉट के बीच ब्रेक या खाली समय पर आलिया अपनी मां को वीडियो कॉल कर लेती हैं। यही नहीं आलिया यह भी कहती हैं कि उनकी मां ने कभी भी उनकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं की है। वह हमेशा अलिया को सपोर्ट ही करती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।