Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

आलिया भट्ट निभाएंगी इस खिलाड़ी का किरदार, बढ़ाना पड़ेगा उन्हें अपना वजन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्क्रीन पर अरुणिमा सिन्हा का किरदार निभाने जा रही हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्में पसंद की जाने लगी हैं। 
Updated:- 2019-03-07, 18:54 IST
arunima sinha first woman climb mount everest

एक्ट्रेस आलिया भट्ट स्क्रीन पर अरुणिमा सिन्हा का किरदार निभाने जा रही हैं। बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्में पसंद की जाने लगी हैं। अब बॉलीवुड में अरुणिमा सिन्हा पर बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। 

अरुणिमा सिन्हा का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट 

अरुणिमा सिन्हा एक नेशनल वॉलीबॉल प्लेयर थीं जो चलती हुई ट्रेन में कुछ लुटेरों से लड़ती रहीं और फिर उन्हें चलती ट्रेन से गिरा दिया गया था। इस दुर्घटना में अरुणिमा ने अपना एक पैर खो दिया। इतना सब होने के बावजूद अरुणिमा सिन्हा ने कभी भी हार नहीं मानी और एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली दिव्यांग महिला बन गईं। 

सूत्रों की मानें तो यह फिल्म 'बॉर्न अगेन ऑन द माउंटेन: ए स्टोरी ऑफ लूजिंग एवरीथिंग ऐंड फाइंडिंग बैक' नाम की किताब पर आधारित होगी। यहां बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर और विवेक रंगाचारी प्रोड्यूस करेंगे। 

 

आलिया को बढ़ाना पड़ेगा अपना वजन 

इस फिल्म में आलिया को अरुणिमा का किरदार निभाने के लिए अपना वजन बढ़ाना पड़ेगा। साथ ही इस फिल्म के लिए आलिया को दिव्यांग व्यक्ति के साथ ट्रेनिंग करनी होगी। 

इसे जरूर पढ़ें: कंगना ने रणबीर के बारे में कही ये बातें, आलिया नहीं रोक पाईं खुद को जवाब देने से

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग लखनऊ में की जाएगी। साल 2011 में लखनऊ से नई दिल्ली जा रही एक राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल खिलाड़ी को कुछ बदमाशों ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था। इस दुर्घटना में अरुणिमा ने अपनी एक टांग गंवा दी थी। दो साल बाद लोगों ने उसी अरुणिमा को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगे के साथ देखा और उनके जज्बे को सलाम किया। 

अरुणिमा सिन्हा का सफर 

arunima sinha first woman climb mount everest

अरुणिमा सिन्हा के लिए यहां तक पहुंचने तक का सफर आसान नहीं था। एक घटना में अपनी टांग गंवाने के बाद अरुणिमा ने निराश ना होकर अपनी मंजिल तक पहुंचने का फैसला लिया। इस हौंसले के लिए जहां कई लोगों ने उन्हें सराहा तो कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी। 

 

अरुणिमा सिन्हा का कहना है, “मैं अपने आलोचकों की सबसे ज्यादा शुक्रगुजार हूं। उन्हीं की वजह से मुझे मेरे लक्ष्य को हासिल करने का जुनून मिला और आखिरकार मैंने वो कर दिखाया।”

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।