श्लोका और आकाश की शादी पर मां नीता ने तोड़ी चुप्पी बोलीं, 'उसे जिससे करनी होगी शादी कर लेगा'

बीते कुछ दिनों से हर जगह एक शादी की चर्चा हो रही है। यह चर्चा किसी बॉलीवुड स्टार या फिर स्पोर्टमैन की नहीं बल्कि रिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक और देश के सबस अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अंबानी परिवार में कब शहनाई बजने वाली है। इतना ही नहीं लोगों तो अंबानी परिवार की बहुत कौन बनने वाली है इस पर भी कयास लगाने शुरु कर दिए हैं। वैसे अब तक एक ही नाम कानों में बार-बार गूंज रहा है और वो है श्लोका महता का।
Read More: आखिर कौन है देश के सबसे अमीर परिवार की बहू बनने वाली यह कन्या
श्लोका कौन है कहां से आई हैं, किस परिवार से वास्ता रखती हैं लोगों ने अब इस बात की भी पूरी छानबीत कर ली हैं। मगर अब तक सभी को इस बात की हैरानी थी की अंबानी परिवार ने बहु भी चुन ली और मीडिया को कानो कान खबर भी नहीं होने दी। मगर अब लोगों की हैरानी को कम करते हुए मुकेश अंबानी की बेटर हाल्फ नीता अंबानी ने अपने एक स्टेटमेंट से सारे कयासों पर पानी फेर दिया है।
Read More: इस आलिशान जगह पर करेंगे अंबानी अपने बेटे का रोका
मुंबई में एक मीडिया ग्रुप के चल रहे ईवेंट में महमान बन कर आईं रिलायंस फाउंडेश की चेयरपर्सन एंड फाउंडर और आकाश अंबानी की मां नीता अंबानी ने पहली बार अपने बेटे की शादी पर मुंह खोला है। नीता ने कहा, 'मैंने और मुकेश ने बच्चों को अपने लिए जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दे रखी है। वे जिससे चाहें शादी कर सकते हैं। हम कभी भी उनके मूल अधिकारों को लेकर उनसे कोई बात नहीं करते। मेरे बच्चे जिससे भी शादी करना चाहेंगे उसका हम दिल खोल कर स्वागत करेंगे।'
इतना अपने काम के अलावा वैसे तो कभी अपने परिवार के बारे में ज्यादा कुछ बात नहीं करती मगर इस ईवेंट में नीता ने अपने परिवार के बारे में खुल कर बात की। उन्होंने अपने निजी जीवन और बच्चों से जुड़े सवालों पर खुल कर मीडिया को जवाब दिया। जब उनसे उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी के वजन को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया, अनंत का वजन बहुत ज्यादा था। लोग उसे उसक बढ़ते वजन को लेकर बहुत चिढ़ाते थे। हर जगह उसका मजाक बनता था। सोशल मीडिया में भी लोग उसके वजन को लेकर उसकी हंसी उड़ाते थे। मगर मेरे बेटे ने सबका मुंह बंद कर दिया। अनंत ज्यादा वजन वालों के लिए मिसाल बन गया है। उसने अपना 118 किलो वजन कम किया है। और सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसके लिए उसने कोई सर्जरी भी नहीं करवाई। अनंत रोज सबुह उठकर 23 किलोमीटर वॉक करता था। इसके साथ ही वो स्ट्रिक्ट डाइट प्लान को भी फॉलो करता था। ऐसा करने पर ही वो आज फिट है।
कौन हैं श्लोका मेहता
आपको बता दें कि जिस श्लोका मेहता से आकाश अंबानी की शादी की चर्चा चल रही है वह देश के फेमस हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक है। श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसी स्कूल में आकाश अंबीने ने भी पढ़ाई की है। इस स्कूल में ही दोनों के एक दूसरे मुलाकात हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स के लिए लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस को चुना और लंदन चली गईं। जब से वह वापिस इंडिया आई हैं तब से सोशल वर्क कर रही हैं और इसी में आगे बढ़ना चाहती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।