Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

इस आलिशान जगह पर करेंगे अंबानी अपने बेटे का रोका

इस साल की सबसे बड़ी शादी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की होगी। मार्च में मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी का रोका मुंबई की इस अलिशान जगह पर करेंगे।
Updated:- 2018-03-07, 17:23 IST
Akash Ambani Shloka Mehta

पिछले साल मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस्स की लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा की शादी साल की सबसे बेहतरीन शादी रही। साल 2018 में भी साल के आखिरी महीने में साल की सबसे बड़ी शादी होने जा रही है। 

इस साल की सबसे बड़ी शादी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की होगी। मार्च में मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी का रोका मुंबई की इस अलिशान जगह पर करेंगे। 

कहते हैं शादी दो दिलों को जोड़ती है, दो परिवार एक दूसरे के हो जाते हैं। हर एक शादी अपने आप में खास होती है लेकिन जिस शादी का जिक्र हम करने जा रहे हैं वो अपने आप में बेहद खास है और ऐसा क्यों ना हो, देश के सबसे बड़े उद्योगपति अंबानी परिवार के हर एक पक्ष को जानने की उत्सुकता आम लोगों से लेकर खास लोगों को रहती है। 

Akash Ambani Shloka Mehta inside

इस आलिशान होटल में होगा आकाश अंबानी का रोका 

भारत के सबसे बड़े रईस शख्स और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के वैवाहिक जिंदगी की शुरुआत होने जा रही है। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर आकाश अंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता का रोका मार्च के अंत में मुंबई के ओबेरॉय होटल में होगा और शादी नवंबर या दिसंबर के महीने में होगी।

यहां आपको बता दें कि आकाश और श्लोका को उस वक्त एक साथ देखा गया था जब कर लो दुनिया मुट्ठी के स्लोगन से देश और दुनिया को जियो के जरिए मुकेश अंबानी तोहफा दे रहे थे। आकाश, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं जबकि ईशा और अनंत अंबानी जुड़वां भाई-बहन हैं। आकाश रिलायंस जियो के बोर्ड में शामिल हैं। 

आपको बता दें कि श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के बाद साल 2009 में अमेरिका स्थित न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई करने चली गई थीं। उसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया। श्लोका 2014 से रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर के साथ साथा कनेक्ट फॉर (Connect For) की को-फाउंडर भी हैं। 

Read more: नई दिल्ली की इस जगह पर अनुष्का और विराट करेंगे grand reception party

मुंबई में आलिशान होटल्स की कमी नहीं 

मुंबई के बारे में कहा जाता है कि यह शहर कभी भी सोता नहीं है और यहां की चकाचौंध लोगों को सोने भी नहीं देती है। ज्यादातर तमाम सेलिब्रिटी मुंबई में ही रहते हैं इसलिए यहां खूबसूरत घर और ऐसे होटल्स की कमी नहीं है जिनकी खूबसूरती देखकर कोई भी इंसान यही कहें कि मुंबई की चकाचौंध के क्या कहने! 

St Regis Mumbai

आपको साल 2017 की सबसे बड़ी शादी तो याद होगी। अनुष्का और विराट ने साउथ इटली Tuscany में ‘Borgo Finocchieto’ नाम की historic property में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी जिसके बाद उन्होंने नई दिल्ली के ‘Taj Diplomatic Enclave’ में अपने रिश्तेदारों को पार्टी दी थी उसके बाद मुंबई के तमाम सेलिब्रिटी को ग्रेंड पार्टी देने के लिए उन्होंने ‘St. Regis Mumbai’ जैसे आलिशान होटल को चुना था। 

मुंबई में ‘The Leela’ और ‘The Taj Mahal Palace’ जैसे कई ऐसे खूबसूरत होटल्स हैं जहां सेलिब्रिटी ग्रेंड पार्टी करते रहते हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।