Adhik Maas 2023: अधिक मास में करें भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप, होंगे ढेरों लाभ

Adhik Maas 2023 Bhagwan Vishnu Ke Mantra: अधिक मास शुरू हो चुका है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
मान्यता है कि अधिक मास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने बताया कि अधिक मास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से और भी कई शुभ फल मिलते हैं।
अधिक मास 2023 धन लाभ के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Money)

- ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टंह च लभ्यते।।
- अधिक मास में रोजाना इस मंत्र का जाप करें। इससे अटका हुआ धन वापस आ जाएगा।
- धन लाभ होगा और धन (धन लाभ के उपाय) में वृद्धि के योग भी बनेंगे। इस मंत्र से धन घर में स्थाई रहता है।
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal Puja Rules: अधिक मास में लड्डू गोपाल की सेवा कैसे करें, जानें पूजा के विशेष नियम
अधिक मास 2023 विवाह के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Marriage)
- ऊं अ: अनुरुद्धाय नम:। यह मंत्र विवाह में हो रही देरी से परेशान लोगों के लिए शुभ है।
- इस मंत्र के जाप से जिनका रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा है उन्हें शीघ्र खुशखबरी मिलेगी।
- साथ ही, जिन लोगों को वैवाहिक जीवन के कष्ट उठाने पड़ रहे हैं उनके लिए भी शुभ होगा।
अधिक मास 2023 कार्य पूर्ति के लिए मंत्र (Adhik Maas 2023 Mantra For Desires)

- ऊं आं संकर्षणाय नम:। इस मंत्र का जाप किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए किया जाता है।
- अधिकमास में 108 (108 बार ही क्यों करते हैं मंत्र जाप) बार इस मंत्र का जाप करने से रुका हुआ काम पूर्ण हो जाता है।
- काम में आ रही बाधा डोर होती है और शुभ परिणाम मिलने के योग भी बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Malmas 2023: अधिकमास को क्यों कहा जाता है मलमास?
अधिक मास 2023 भगवान विष्णु की कृपा के लिए (Adhik Maas 2023 Mantra For Lord Vishnu)
- ऊं अं वासुदेवाय नम:। इस मंत्र का जाप रोजाना करने से भगवान विष्णु की कृपा होती है।
- मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंकर घर में निवास करती हैं। घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है।
- भगवान विष्णु की कृपा से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और उन्नति मिलती है।
आप भी अधिक मास में भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप कर ये लाभ पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, pinterest, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।